डिस्कस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डिस्कस, इंक. का प्रतीक चिन्ह।
डिस्कस, इंक.
डिस्कस
प्रकार व्यक्तिगत
सेवित क्षेत्र विश्वव्यापी
गणमान्य व्यक्ति डेनियल हा
उद्योग इंटरनेट
कर्मचारी ३३ (२०१२)
नारा "अपने समुदाय को खोजें"
जालस्थल disqus.com
पंजीकरण वेकल्पिक
उपलब्ध बहुभाषी
चालू हुई अक्टुबर २००७
वर्तमान स्थिति सक्रिय

डिस्कस (अंग्रेज़ी:Disqus) यह एक ब्लॉग पर टिप्पणी डालने वाला औज़ार है। जिसका उपयोग जालस्थल व सामाजिक जालस्थलो में किया जाता है। जिसमें सदस्य के खाते के साथ-साथ ईमेल सूचना, जाँचने के औज़ार, टिप्पणीकर्ता की संख्या और मोबाइल पर भी टिप्पणी करने की सुविधा प्रदान करता है। इसका प्रारम्भ २००७ में डेनियल हा और जैसन यान ने किया। कुयंकास्ट के अनुसार डिस्कस का स्थान यूएस में १ व १४.४ करोड़ मासिक उपयोगकर्ता है।[1]

इतिहास[संपादित करें]

डिस्कस पहली बार २००७ की गर्मियों की छुट्टियों में डेनियल हा और जैसन यान ने बनाया था जब वे कैलिफोर्निया के विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, परंतु इसका पूर्ण रूप से शुरुआत ३० अक्टुबर, २००७ में किया गया।

भाषा[संपादित करें]

२०११ मे डिस्कस कुल ६० भाषाओ मे उपलब्ध था।[2] पर २०१२ मे इस पर केवल ७ भाषाएँ ही उपलब्ध थी।[3]। २०१३ में यह संख्या बढ़ कर ८ हो गई।

प्रौद्योगिकी[संपादित करें]

यह जावास्क्रिप्ट मे लिखा गया है। जो जालस्थल पर डालने के बाद यह कार्य करना प्रारम्भ कर देता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "डिस्कस के उपयोगकर्ताओ की संख्या" Archived 2012-06-15 at the वेबैक मशीन १८ अक्टुबर, २०११ को।
  2. "डिस्कस:४० भाषाओं में अनुवादित" Archived 2014-08-14 at the वेबैक मशीन २ नवम्बर २०११। १८ अक्टूबर २०११ को लिया।
  3. "क्या नया है, नये डिस्कस में?" Archived 2013-06-30 at the वेबैक मशीन ८ नवम्बर २०१२। २३ जनवरी २०१३

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]