कठमूली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कठमूली

कठमूली या झिंझोरी (वानस्पतिक नाम:Bauhinia racemosa) एक वृक्ष है। यह अल्प प्राप्य औषधीय पादप है। इसका धार्मिक महत्व भी है। हिन्दू लोग विजया दशमी के अगले दिन अपने मित्रों से मिलते हैं और इसकी पत्तियों का आदान-प्रदान करते हैं। इसकी पत्तियों को 'सोना पत्ती' कहते हैं।

यह दक्षिणी-पूर्वी एशिया का देशज वृक्ष है। इसका पेड़ ३ से ५ मीटर ऊँचा होता है। इसमें फरवरी से मार्च के बीच फूल लगते हैं। इसकी पत्तियों का आकार गाय के खुर के समान होता है।

अन्य भाषाओं में नाम

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]