वार्ता:राहुल सांकृत्यायन

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ राहुल सांकृत्यायन लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

जन्म स्थान[संपादित करें]

राहुल सांकृत्यायन का जन्म कहाँ हुआ है? ज्ञानसन्दूक में "ग्राम पंदहा" लिखा है और टेक्स्ट के अनुसार यह क़नैला गाँव है. दोनों में से कौन-सा सही है? Uanfala (वार्ता) 11:32, 4 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Uanfala: राहुल सांकृत्यायन के पिता कनैला गाँव के निवासी थे लेकिन इनकी माता अपने मायके, यानि राहुल के ननिहाल, पंदहा गाँव में अपने पिता के यहाँ ही रहती थीं और वहीं राहुल जी का जन्म हुआ। इसे लेख में सन्दर्भ के साथ जोड़ दिया है। प्रभाकर माचवे की जिस पुस्तक का सन्दर्भ दिया है वह मूलतः अंग्रेजी में नहीं बल्कि हिन्दी में है लेकिन उसका गूगल पुस्तक रूप उपलब्ध नहीं है। --त्यम् मिश्र बातचीत 14:05, 4 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]