1991 की भारतीय जनगणना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
1991 की भारतीय जनगणना
← 1981
2001 →
आम जानकारी
भारत

1991 की भारत की जनगणना 1872 के बाद से हर दशक में भारत में आयोजित जनगणना की शृंखला में 13वीं जनगणना थी। [1] इस जनगणना में भारत की जनसंख्या 838,583,988 गिना गया। [2] प्रगणकों की संख्या 1.6 मिलियन थी। [1] 1991 की जनगणना में जनगणना नगर 1,702 थे। [3]

जम्मू और कश्मीर में उग्रवाद के कारण 1991 में जम्मू और कश्मीर को जनगणना से बाहर रखा गया था। [4] राज्य में धार्मिक समुदायों की आबादी प्रक्षेप से प्राप्त की गई थी।[5] उस समय अलगाववादी आंदोलनों के कारण 1981 में जनगणना असम में नहीं हुई थी। असम के लिए जनगणना के आंकड़ों को भी प्रक्षेप के आधार पर किया गया था।[6]

धार्मिक जनसांख्यिकी[संपादित करें]

1991 की जनगणना में हिंदुओं की आबादी 69.01 करोड़ (81.53%) और मुस्लिम की 10.67 करोड़ (12.61%) थी। [7]

भारत में प्रमुख धार्मिक समूहों के लिए जनसंख्या का रुझान (1991)
धार्मिक समूह जनसंख्या 1991
हिंदू 81.53%
मुसलमान 12.61%
ईसाई 2.32%
सिख 1.94%
बौद्ध 0.77%
जैन 0.40%
पारसी 0.08%
एनिमिस्ट, अन्य 0.44%

भाषा सांख्यिकी[संपादित करें]

1991 की जनगणना 1,576 वर्गीकृत "मातृभाषाओं" को मान्यता देती है। 1991 की जनगणना के अनुसार, 22 'भाषाओं' के एक लाख से अधिक वक्ता थे, जबकि 50 भाषाओँ में 100,000 से अधिक एवं 114 भाषाओँ को मातृभाषा कहने वाले 10,000 वक्ता थे। कुल 838 मिलियन भारतीयों में से शेष कुल 566,000 लोग थे जिन्होंने अपनी मातृभाषा किसी अन्य अवर्गीकृत भाषा को बताया था.[8] 1991 की जनगणना में भारत में संस्कृत बोलने वालों की संख्या 49,736 बताई थी। [9]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Vijayanunni, M. (26–29 August 1998). "Planning for the 2001 Census of India based on the 1991 Census" (PDF). 18th Population Census Conference. Honolulu, Hawaii, USA: Association of National Census and Statistics Directors of America, Asia, and the Pacific. मूल (PDF) से 19 November 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 December 2014.
  2. Dev, Amiya (2010). "Literary Multilingualism II : Multilingualism in India". प्रकाशित Lisa Block de Behar; Paola Mildonian; Jean-Michel Djian; Djlel Kadir; Alfons Knauth; Dolores Romero Lopez; Marcio Orlando Seligmann-Silva (संपा॰). Comparative Literature : Sharing Knowledges for Preserving Cultural Diversity (PDF). Encyclopedia of Life Support Systems. 2. पपृ॰ 172–183. मूल (PDF) से 1 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2020. Developed under the Auspices of the UNESCO, EOLSS Publishers, Paris, France, . Retrieved 17 December 2014.
  3. "Census findings point to decade of rural distress". मूल से 22 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2020.
  4. "Where Are India's 2011 Census Figures on Religion?". मूल से 4 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2020.
  5. "Religion Census: A faithful count". मूल से 8 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2020.
  6. "Muslims' growth rate much lower".
  7. "With current trends, it will take 220 years for India's Muslim population to equal Hindu numbers". मूल से 17 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2020.
  8. Mallikarjun, B. (7 November 2001). "Languages of India according to 2001 Census". Languages in India. मूल से 20 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 December 2014.
  9. "Where are the Sanskrit speakers?". मूल से 26 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2020.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]