हैदर (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हैदर

फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक विशाल भारद्वाज
लेखक विशाल भारद्वाज
पटकथा बशरत पीर
विशाल भारद्वाज
(डायलॉग भी)
निर्माता विशाल भारद्वाज
सिद्धार्थ रॉय कपूर
अभिनेता
छायाकार पंकज कुमार
संपादक आरिफ़ शेख
संगीतकार विशाल भारद्वाज
निर्माण
कंपनी
वीबी पिक्चर्स
वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 2 अक्टूबर 2014 (2014-10-02)
लम्बाई
162 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 350 मिलियन[1]
कुल कारोबार 981.67 मिलयन[1]

हैदर एक २०१४ में बनी भारतीय क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है और बशरत पीर द्वारा सह-लिखित है। फिल्म में शाहिद कपूर और सह-कलाकार के रूप में तबु, श्रद्धा कपूर और के के मेनन है। इरफ़ान खान एक विशेष उपस्थिति में हैं। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की हैमलेट पर आधारित है, जिसमें १९९५ के उग्रवाद प्रभावित कश्मीर संघर्षों और नागरिकों के लापता होने के बारे में दिखाया गया है।[2] हैदर, एक युवा छात्र और एक कवि है जो अपने पिता के लापता होने के बारे में जवाब मांगने के लिए संघर्ष करते हुए कश्मीर लौटता है और राज्य की राजनीति में फंस जाता है।[3]

हैदर मक़बूल (२००३) और ओमकारा (२००६) [4] के बाद भारद्वाज की यह तीसरी फिल्म है जो विलियम शेक्सपियर की किताबों पर आधारित है। फिल्म को १९वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया, [5] और २ अक्टूबर २०१४ को दुनिया भर में रिलीज़ किया गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। फिल्म ने अपने विवादास्पद विषय के कारण मीडिया का ध्यान आकर्षित किया। के के मेनन, तब्बू और शाहिद कपूर के किरदारों ने खूब प्रशंसाएं प्राप्त की।

हैदर रोम फिल्म फेस्टिवल में पीपल्स च्वाइस अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म थी।[3][6] भारत में कई पुरस्कारों और नामांकन के बीच, फिल्म ने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते: जिसमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक, सर्वश्रेष्ठ संवाद, सर्वश्रेष्ठ नृत्यकला, सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन है।

हैदर की शूटिंग दो पार्ट में हुई। पहला शेड्यूल नवंबर-दिसंबर २०१३ में और फिर जनवरी-फरवरी २०१४ में रखा गया था। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, फिल्म के पहले हिस्से को पतझड़ और शरद ऋतु में शूट किया गया है और दूसरे हिस्से को बर्फ मौसम में एक्शन सीक्वेंस के तौर पर फिल्माया गया है। पूरा फिल्मांकन ५४ दिनों में पूरा हुआ।

इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, के के मेनन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और तबु को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Haider - Movie - Box Office India". www.boxofficeindia.com. मूल से 12 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्तूबर 2019.
  2. "Kay Kay Menon to play Shahid Kapoor's evil uncle in 'Haider'". The Indian Express. 23 January 2014. मूल से 27 October 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2014.
  3. Vikas Pandey (7 October 2014). "Haider: Why is 'Indian Hamlet' controversial?". BBC News. मूल से 27 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 April 2019.
  4. Muzaffar Raina (25 November 2013). "Protests hit Haider shoot on Valley campus". द टेलीग्राफ. मूल से 20 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 October 2016.
  5. "'Haider', 'Finding Fanny' to Screen at Busan Film Fest". टाइम्स ऑफ इंडिया. मूल से 27 October 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 September 2014.
  6. "I have had the longest and the shortest hair in Haider: Shahid Kapoor". टाइम्स ऑफ इंडिया. 3 February 2014. मूल से 27 October 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2014.