हांगझोऊ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हांगझोउ के कुछ नज़ारे

हांगझोऊ (杭州, Hangzhou) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ८७,००,४०० अनुमानित की गई थी। सन् २००३ की जनगणना में हांगझोऊ नगर पालिका क्षेत्र में ४२.२७ लाख लोग रहते थे जिनमें से १९.१ लाख केन्द्रीय हांगझोऊ के छह शहरी ज़िलों में निवास कर रहे थे। हांगझोऊ यांग्त्से नदी की डेल्टा (नदीमुख) का एक मुख्य शहर है और शंघाई से १८० किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हांगझोऊ खाड़ी पर स्थित है। यह पिछले १००० वर्षों से एक महत्वपूर्ण और विकसित नगर रहा है। हांगझोऊ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है और इसकी पश्चिमी झील एक मशहूर पर्यटक स्थल है।[1]

मौसम[संपादित करें]

औपचारिक रूप से हांगझोउ को आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु क्षेत्र माना जाता है। गर्मियाँ लम्बी, बहुत गर्म और नम होती हैं। जुलाई का औसत तापमान २८.४ °सेंटीग्रेड है। जनवरी में औसत तापमान ४.३ °सेंटीग्रेड होता है। यहाँ अधिकतर बारिश मई के महीने में होने वाले पूर्वी एशियाई मोनसून में होती है और कभी-कभी तूफ़ानी बारिश भी गिरती है। सर्दियों में कभी-कभार बर्फ़ गिर जाती है।

संस्कृति[संपादित करें]

हांगझोऊ के लोग वू चीनी की एक उपभाषा बोलते हैं। यह शहर अपनी लोंगजिंग नामक एक सब्ज़ चाय (हरी चाय) के लिए प्रसिद्ध है।

हांगझोऊ से सम्बंधित चीनी कहावतें[संपादित करें]

सूझोऊ में पैदा हो, हांगझोऊ में जीयो, गुआंगझोऊ में खाओ, लिऊझोऊ में मरो (生在苏州, 活在杭州, 吃在广州, 死在柳州)
सूझोऊ अपने सुन्दर-सुशील और पढ़े-लिखे नागरिकों के लिए मशहूर था, हंगझोऊ अपने सौंदर्य के लिए, गुआंगझोऊ अपने खाने के लिए और लिऊझोऊ में दफ़नाने के लिए नानमु लकड़ी के ताबूत बनते थे जो शरीर के क्षीण होने की प्रतिक्रिया को धीमा कर देते थे।


ऊपर स्वर्ग, नीचे सूझोऊ और हांगझोऊ (上有天堂,下有苏杭)
यानि ऊपर और नीचे स्वर्ग ही स्वर्ग।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Frommer's China Archived 2013-05-07 at the वेबैक मशीन, Simon Foster, Jen Lin-Liu, Sharon Owyang, Sherisse Pham, Beth Reiber, Lee Wing-sze, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-0-470-52658-3, ... Hangzhou's claim to paradise has always been centered on its famous West Lake (Xi Hu), surrounded on three sides by verdant hills ...