साँचा:आज का आलेख १४ जुलाई २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सहारा मरुस्थल
सहारा मरुस्थल
सहारा (अरबी: الصحراء الكبرى, "सबसे बड़ा मरूस्‍थल') विश्व का विशालतम गर्म मरूस्‍थल है। सहारा नाम रेगिस्तान के लिए अरबी शब्द सहरा ( صحراء) से लिया गया है जिसका अर्थ है मरुस्थल। यह अफ़्रीका के उत्तरी भाग में अटलांटिक महासागर से लाल सागर तक ५,६०० किलोमीटर की लम्बाई में एवं सूडान के उत्तर तथा एटलस पर्वत के दक्षिण १,३०० किलोमीटर की चौड़ाई में फैला हुआ है। इसमे भूमध्य सागर के कुछ तटीय इलाके भी शामिल हैं। क्षेत्रफल में यह यूरोप के लगभग बराबर एवं भारत के क्षेत्रफल के दूने से अधिक है। माली, मोरक्को, मुरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान, ट्यूनीशिया एवं मिस्र देशों में इस मरुस्थल का विस्तार है। दक्षिण मे इसकी सीमायें सहल से मिलती हैं जो एक अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय सवाना क्षेत्र है। यह सहारा को बाकी अफ्रीका से अलग करता है। सहारा एक निम्न मरुस्थलीय पठार है जिसकी औसत ऊँचाई ३०० मीटर है। विस्तार से पढ़ें