सदस्य:Uditrathi/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मेरा नाम उदित राठी है। मेरा जन्म ८ मार्च १९९९ को हैदराबाद, भारत मे हुआ। मै क्राइस्ट विश्वविद्यालय, बंगलौर मे बीकॉम हौनर्स की पढ़ाई कर रहा हूँ। मै अभी पहले साल के अपने पहले सेमेस्टर मे हूँ।

पृष्ठ्भूमि[संपादित करें]

मेरा जन्म तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद मे हुआ। मैने मेरा अधिकतम बचपन अपने ननिहाल (नानी घर) मे बिताया। मेर नानी घर भी हैदराबाद मे ही है। हैदरबाद शुरु से ही अपनी साहित्यिक, कलात्मक और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है।

परिवार[संपादित करें]

मेरा जन्म एक मारवाड़ी-माहेश्वरी परिवार मे हुआ। मेरे पिता का नाम श्री उमेश कुमार राठी है। वह पेशे से एक व्यापारी है। मेरी माता का नाम श्रीमती सविता राठी (शादी से पहले सविता काबरा) है। वह एक गृहिणी है। मेरी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम अदिति राठी है।

मै एक संयुक्त परिवार से हूँ और मेरे परिवार मे लगभग ४० लोग है। हम सब साथ मे एक ही हवेली मे रहते है। मेरे ११ चचेरे भाई बहिन है। मुझे अपने इस परिवार-शैली पर गर्व है और मै इसलिए अपने आप को बहुत भग्यशाली मानता हूँ।

शिक्षा[संपादित करें]

मैने अपनी प्राथमिक शिक्षा हैदराबाद के तारा पोर वाला मोंटेसरी हाउस औफ चिलद्र्न से प्राप्त की। उसके बाद ५ वीं कक्षा से १० वीं कक्षा तक मै भारतीय विद्या भवन आतमाकुरी रामा राव स्कूल से की। ११ वी और १२ वी की शिक्षा मैने पी ओबुल रेड्डी पब्लिक स्कूल, हैदरबाद से की। और अब मै क्राइस्ट विश्वविद्यालय, बंगलौर मे बीकॉम हौनर्स की पढ़ाई कर रहा हूँ। यह संस्थान भारत में अग्रणी संस्थानों में से एक है और आमतौर पर सबसे शैक्षिक सर्वेक्षण में सर्वश्रेष्ठ में से एक के रुप में सूचीबध्द किया गया है।

रुचियाँ[संपादित करें]

मैं जीवन के हर पहलू के बारे मे सकारात्मक हूँ। मुझे पढना, लिखना और खेलना पसंद है। मै क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, टेबल टेनिस, आदि खेल खेलत हूँ। मेरी रूची नई चीज़ो के विषय मे ज्ञान प्राप्त करने मे है। मुझे क्रिकेट और फुटबॉल देखना भी पसन्द है।

लक्ष्य[संपादित करें]

मेरे जीवन का प्रथम लक्ष्य है एक अच्छा आदमी बनना। मै एक सफल व्यापारी बनना और् अपने पीताजी का व्यापार आगे बढाना चाहता हूँ।

उपलब्धियाँ[संपादित करें]

मैने अपने जीवन मे कई छोटे-छोटे उपलब्धियाँ प्राप्त की है। इनमे से एक है १० वी और १२ वी कक्षा को प्रथम विभाजन से उत्तीर्ण करना। मै अभी तक चार बार विद्यार्थी परिषद का सदस्य रह चूक हूँ। व्यावसायिक प्रतियोगिताओं मे मैने कई पदक और इनाम जीते है।