सतकोसिया बाघ अभयारण्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सतकोसिया बाघ अभयारण्य
Satkosia Tiger Reserve
ସାତକୋଶିଆ ଅଭୟାରଣ୍ୟ
आईयूसीएन श्रेणी चतुर्थ (IV) (आवास/प्रजाति प्रबंधन क्षेत्र)
सतकोसिया बाघ अभयारण्य
सतकोसिया बाघ अभयारण्य
ओड़िशा में स्थान
अवस्थितिनयागढ़ ज़िला, ओड़िशा, भारत
निर्देशांक20°32′24″N 84°49′55″E / 20.540°N 84.832°E / 20.540; 84.832निर्देशांक: 20°32′24″N 84°49′55″E / 20.540°N 84.832°E / 20.540; 84.832
क्षेत्रफल988.3 वर्ग किलोमीटर (381.6 वर्ग मील)
पदनामित2007
शासी निकायवन विभाग, ओड़िशा सरकार

सतकोसिया बाघ अभयारण्य (Satkosia Tiger Reserve) भारत के ओड़िशा राज्य के नयागढ़ ज़िले में स्थित एक बाघ अभयारण्य है। यह 988.3 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर विस्तारित अभयारण्य पूर्वी घाट के उस भाग में स्थित है जहाँ से महानदी घाटी बनाकर निकलती है।[1][2][3]

इतिहास[संपादित करें]

सन् 1976 में महानदी द्वारा बनाई गई सतकोसिया घाटी के एक 796 वर्ग किमी क्षेत्र पर सतकोसिया घाटी वन्य अभयारण्य के रूप से करी गई। सन् 2007 में इसे साथ में सटे 168.35 वर्ग किमी वाले बाइसिपल्ली वन्य अभयारण्य के साथ मिलाकर सतकोसिया बाघ अभयारण्य की घोषणा करी गई।

प्राणी[संपादित करें]

यहाँ बाघ के अतिरिक्त, तेन्दुआ, सोनकुत्ता (ढोल), जंगली सूअर, धारीदार लकड़बग्घा, स्लोथ रीछ और चीता बिल्ली मिलती है। एशियाई हाथी के झुंड नदी पार करते हुए देखे जा सकते हैं। शाकाहारियों में चीतल, साम्भर, काकड़ (भौंकते हिरण), लंगूर, भारतीय सेही और पैंगोलिन मिलते हैं। सरिसृप में मगरमच्छ, घड़ियाल और अजगर यहाँ रहते हैं। वृक्षों पर भारतीय विशाल गिलहरी दिखती है। नदी में कई मछलियाँ मिलती हैं, जिनमें से कुछ का आकार 30 किलो तक का है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001
  2. "The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964
  3. "Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991