विलयन
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
दो या दो से अधिक पदार्थों के समांगी मिश्रण को विलयन कहते हैं। किसी निश्चित तापमान पर विलयन के उपादानों का आपेक्षिक अनुपात एक सीमा तक परिवर्तित किया जा सकता है। जब चीनी को पानी में घोला जाता है तो एक समांगी मिक्षण बनता है। यह समांगी मिश्रण चीनी का पानी में विलयन कहलाता है।