हाइड्रोजन क्लोराइड
हाइड्रोजन क्लोराइड (अंग्रेज़ी: Hydrogen chloride) एक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र एचसीएल (HCl) होता है। कमरे के तापमान पर यह एक रंगहीन गैस होती है, जो वातावरण की आर्द्रता के संपर्क के साथ हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के सफेद धुएं बनाती है। हाइड्रोजन क्लोराइड गैस और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल प्रौद्योगिकी और उद्योग में महत्वपूर्ण हैं। हाइड्रोजन क्लोराइड के जलकृत विलयन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को भी सामान्यतः सूत्र एचसीएल दिया जाता है।
विवरण [संपादित करें]
हाइड्रोजन क्लोराइड द्विपरमाणुक अणु है, जिसमें एक हाइड्रोजन परमाणु एच और एक क्लोरीन परमाणु एल सहसंयोजक एकल बंधन से जुड़े होते हैं। चूंकि क्लोरीन परमाणु हाइड्रोजन परमाणु की तुलना में बहुत अधिक निद्युत है, इस कारणवश दो परमाणुओं के बीच सहसंयोजक बंधन काफी ध्रुवीय होता है। नतीजतन इस अणु के साथ काफ़ी द्विध्रुवीय पल होता है जिसमें एक नकारात्मक आंशिक आवेग δ– क्लोरीन परमाणु पर तथा एक सकारात्मक आंशिक आवेग δ+ हाइड्रोजन परमाणु पर बना होता है। इसकी उच्च ध्रुवता की वजह से एचसीएल पानी और अन्य ध्रुवीय विलायक में में बहुत घुलनशील होता है।
सम्पर्क में आने के पश्चात H2O and HCl हाइड्रोनियम धनायन H3O+ व क्लोराइड एनायन Cl– प्रतिवर्ती रासायनिक अभिक्रिया की सहायता से बनाते हैं।
- HCl + H2O → H3O+ + Cl–
जिसके परिणामस्वरूप बना विलयन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल कहा जाता है और यह एक प्रबल अम्ल है।
| तापमान (°C) | ० | २० | ३० | ५० |
|---|---|---|---|---|
| जल | ८२३ | ७२० | ६७३ | ५९६ |
| मेथनॉल | ५१३ | ४७० | ४३० | |
| इथेनॉल | ४५४ | ४१० | ३८१ | |
| ईथर | ३५६ | २४९ | १९५ |
जमा हुआ एचसीएल ९८·४ केल्विन तापमान पर एक चरण सन्क्रमण की प्रक्रीया से गुजरता है। जमे हुए सामग्री के एक्स-रे पाउडर विवर्तन से पता चलता है कि इस प्रक्रीया के दौरान यह सामग्री ओर्थोरोम्बिक संरचना से घन मे बदल गयी है। दोनो संरचनाओं मे क्लोरीन परमाणु एक फेस केन्द्रित सारणी मे होते हैं। हालांकि, हाइदड्रोजन परमाणुओं की स्थीति अग्यात होती है। स्पेक्ट्रोग्राफी और डाई-इलेक्ट्रिक आंकणों के विश्लेषण से और डीसीएल की संरचना के पता चलने से ये निष्कर्श निकलता है कि एचसीएल वक्र रूपी जन्ज़ीरों मे एचएफ कि तरह जम जाता है।
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ "Hydrochloric Acid - Compound Summary". Pubchem. http://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/summary/summary.cgi?cid=313#x27. अभिगमन तिथि: 10 अक्टूबर 2012.
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
| विकिमीडिया कॉमन्स पर हाइड्रोजन क्लोराइड से सम्बन्धित मीडिया है। |
- अन्तर्राष्ट्रीय रसायन सुरक्षा कार्ड 0163
- Thames & Kosmos Chem C2000 Experiment Manual
