विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय
BUILD USTM.jpeg
विश्वविद्यालय की मुहर
विश्वविद्यालय की मुहर

आदर्श वाक्य:Unveiling Excellence (अर्थात: उत्कृष्टता का अनावरण)
स्थापित२०११
प्रकार:राज्य निजी विश्वविद्यालय
विद्यार्थी संख्या:३०००+
अवस्थिति:री-भोइ, बारिदुआ, मेघालय, भारत भारत
परिसर:टेक्नो सिटी, क्लिंग रोड, (४०० एकड) (मुख्य परिसर)
उपनाम:USTM (यूएसटीएम)
सम्बन्धन:यूजीसी
एआईसीटीई
NCTE
AIU
BCI
जालपृष्ठ:www.ustm.ac.in

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूएसटीएम, USTM) भारत के मेघालय राज्य के री-भोई जिले में स्थित एक स्वायत्त विश्वविद्यालय है। समूचे पूर्वोत्तर भारत में स्थापित यह पहला निजी विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय अधिनियम, २००८ के तहत स्थापित किया गया था। इस विश्वविद्यालय की स्थापना शिक्षा अनुसंधान एवं विकास फाउंडेशन (ERDF), जो कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का सबसे बड़ा शैक्षिक नेटवर्क है; उसकी एक परियोजना के तहत की गयी थी।

अकादमिक[संपादित करें]

संस्थान को निम्न शैक्षणिक इकाइयों में बांटा गया है:

जैव विज्ञान संकाय[संपादित करें]

  • जैवप्रौद्योगिकी
  • खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • जीवविज्ञान
  • पादप विज्ञान
  • सूक्ष्मजैविकी

एप्लाइड विज्ञान संकाय[संपादित करें]

  • रसायनशास्त्र
  • भौतिकी
  • आपदा प्रबंधन 
  • पर्यावरण विज्ञान
  • भूगोल

सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी[संपादित करें]

  • अंग्रेजी
  • सार्वजनिक प्रशासन
  • राजनीति विज्ञान
  • ग्रामीण विकास
  • पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान
  • नागरिक शास्त्र
  • सामाजिक कार्य

मीडिया विज्ञान एवं सांस्कृतिक ज्ञान संकाय[संपादित करें]

  • मीडिया विज्ञान

अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकी संकाय[संपादित करें]

  • अभियांत्रिकी
  • कम्प्यूटरअनुप्रयोग