बैजू बावरा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
बैजू बावरा (1542–1613) भारत के ध्रुपदगायक थे। उनको बैजनाथ प्रसाद और बैजनाथ मिश्र के नाम से भी जाना जाता है। वे ग्वालियर के राजा मानसिंह के दरबार के गायक थे। उनके जीवन के बारे में बहुत सी किमवदन्तियाँ हैं जिन्हें ऐतिहासिक रूप से जाँचा नहीं जा सकता।