बाड़मेर जिला

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
चित्र:Map rajasthan dist Barmer.png
राजस्थान में बाड़मेर जिला

बाड़मेर, भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। जिले का मुख्यालय बाड़मेर शहर है, जबकि अन्य मुख्य कस्बे बालोतरा, गुडा मलानी, बैतू, सिवाना जसोल और चोहातन हैं। माना जाता है कि नाम बाड़मेर की उत्पत्ति यहां के 13वीं शताब्दी के शासक बहादा राव परमार (पंवार) के नाम पर हुई है, तब इसे बहादमेर कहा जाता था।

भूगोल [संपादित करें]

थार मरुस्थल का एक भाग बाड़मेर जिला, राजस्थान के पश्चिम में स्थित है। जिला उत्तर में जैसलमेर जिले, दक्षिण में जालौर जिले, पूर्व में पाली और जोधपुर जिले तथा पश्चिम में पाकिस्तान से घिरा है। जिले का कुल क्षेत्रफल 28387 किमी² है। जिला 24,58’ से 26, 32’N अक्षांस और 70, 05’ से 72, 52’ E देशान्तर के मध्य स्थित है।

सन्दर्भ [संपादित करें]