प्रवेशद्वार:हिमाचल प्रदेश/पर्यटन स्थल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। मनाली कुल्लु घाटी के उत्तर में स्थित हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली व्यास नदी के किनारे बसा है। गर्मियों से निजात पाने के लिए इस हिल स्टेशन पर हजारों की तादाद में सैलानी आते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है। आप यहां के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा मनाली में हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते है। यहां के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुंगंधित हवाएं दिलो दिमाग को ताजगी से भर देती हैं।

यहां हिडिम्बा मंदिर, वशिष्ठ कुण्ड, मणिकरण, बौद्ध मठ, रोहतांग दर्रा, व्यास कुंड, ओल्ड मनाली, सोलंग नाला, मनु मंदिर, अर्जुन गुफा आदि कई पर्यटन आकर्षण हैं। [पूरा पढ़ें]