पूर्वी नुसा तेंगारा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| पूर्वी नुसा तेंगारा Nusa Tenggara Timur(नुसा तेंगारा तैमूर) |
|||
|
|||
| पूर्वी नुसा तेंगारा की इंडोनेशिया में अवस्थिति | |||
| निर्देशांक: |
|||
|---|---|---|---|
| देश | |||
| राजधानी | कुपांग | ||
| सरकार | |||
| - राज्यपाल | फ्रांस लेबु राया | ||
| क्षेत्रफल | |||
| - कुल | 47,876 km² (18,485 sq mi) | ||
| जनसंख्या (2010)[1] | |||
| - कुल | 46,79,316 | ||
| - घनत्व | 97.7/km2 (253.1/sq mi) | ||
| जालस्थल: nttprov.go.id | |||
पूर्वी नुसा तेंगारा (इंडोनेशियाई:Nusa Tenggara Timur; नुसा तेंगारा तैमूर) इंडोनेशिया का एक प्रांत है जो, छोटा सुन्दा द्वीप समूह के पूर्वी भाग में स्थित है और तिमोर द्वीप का पश्चिमी भाग, पश्चिमी तिमोर इसका एक हिस्सा है. प्रांत की राजधानी पश्चिमी तिमोर पर स्थित शहर कुपांग है. प्रांत का सबसे ऊँचा स्थल तिमोर तेंगाह सेलातन का मुटिस पर्वत है, जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 2427 मीटर है. [2]
प्रांत 550 द्वीपों से मिलकर बना है, लेकिन फ्लोरेस, सुंबा और पश्चिमी तिमोर (तिमोर द्वीप का पश्चिमी भाग) नामक तीन द्वीप ही प्रमुख हैं. अन्य द्वीपों में अदोनारा, अलोर, कोमोडो, लेम्बाटा, मेनिपो, रायजुआ, रिंकाह, रोटे द्वीप (इंडोनेशिया का सबसे दक्षिणी द्वीप), सावु, सेमाउ, और सोलोर शामिल हैं.
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ Central Bureau of Statistics: Census 2010, retrieved 17 January 2011

यह चित्र image:पूर्वी नुसा तेंगारा (इसी) नाम से इण्डोनेशिया विकिपीडिया में उपलब्ध है। वहीं से लिया गया, और पुनः अपलोड किया गया है। - ↑ "The Meto People on Mutis Mountain". Travel Destination Indonesia. http://www.balizones.com/travel_destination/nusa_tengara/meto_people.php. अभिगमन तिथि: 3 July 2010.