इंडोनेशियाई भाषा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
इंडोनेशियाई (भाषा इंडोनेशिया) इंडोनेशिया की आधिकारिक राष्ट्रीय भाषा है। यह रिआउ-जोहर सल्तनत के शास्त्रीय मलय के एक संस्करण पर आधारित है। इसे 1928 इंडोनेशिया युवा शपथ में एकीकृत भाषा की घोषणा के बाद, पहली बार 1945 में इंडोनेशिया के स्वतंत्रता की घोषणा के साथ आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित किया गया।
भाषा इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक बोली भाषाओं में से एक है। इस भाषा को बोलने के साथ-साथ अधिकाँश इंडोनेशियाई, एक क्षेत्रीय भाषा या स्थानीय भाषा धाराप्रवाह बोलते हैं।