दीपिका पल्लीकल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दीपिका पल्लीकल

मैच के दौरान दीपिका
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म नाम दीपिका रेबेका पल्लीकल
जन्म 21 सितम्बर 1991
चेन्नई, भारत
राष्ट्र  भारत
सक्रियता काल 3
हाथ का इस्तेमाल दायें हाथ
महिला एकल
उच्चतम वरीयता संख्या: 10 (दिसम्बर, 2012)
वर्तमान वरीयता संख्या: 12 (नवंबर, 2013)
खिताब 7
Updated on नवंबर, 2013.

दीपिका पल्लीकल(जन्म: 21.9.1991) एक भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं। अंडर 19 की कैटेगरी में उन्हें नंबर वन महिला स्क्वैश खिलाड़ी का दर्जा दिया गया था। अभी वे विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं, जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैं‍किंग है। वे डब्ल्यू॰ एस॰ ए॰ रैंकिंग के अंतर्गत शीर्ष 10 में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला है।[1]वे 2012 (स्क्वैश) चैंपियंस के टूर्नामेंट में उप विजेता रही थी। साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश-2012 महिला ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश-2012 के सेमी फाइनल तक पहुँचने में सफल रही। उन्होने फरवरी 2013 में मिडोवूड फार्मेसी ओपन जीतकर छठा डब्ल्यू॰ एस॰ ए॰ खिताब जीता। अक्टूबर 2013 में उन्होने विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की राचेल ग्रिनहैम को हराकर मकाउ में मकाउ ओपन का खिताब जीता है। दीपिका के करियर का यह सातवां महिला स्क्वाश संघ (डब्ल्यूएसए) खिताब है।[2]

स्वर्ण पदक[संपादित करें]

ग्लासगो में चल रहे २० वें कामनवेल्थ खेलों में दीपिका पल्लीकल एवं जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने ०२ अगस्त २०१४ को स्क्वैश में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड के स्क्वैश में वर्चस्व को तोड़ते हुए फाइनल में जेनी डुनकाफ एवं लाडरा मसारो की जोड़ी को लगातार ११-६, ११-८ से हराकर सफलता हासिल की। यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक महत्व की रही क्योंकि भारत नें इससे पहले स्क्वैश खेल में कोई भी पदक हासिल नहीं किया था।[3]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

दीपिका का जन्म 21 सितंबर 1991 को चेन्नई में हुआ। उनका पूरा नाम दीपिका रेबेका पल्लीकल है। उनके पिता संजीव पल्लीकल एक उद्योगपति हैं और उनकी मां सुसान पल्लीकल एक क्रिकेट खिलाड़ी रही हैं, अभी वे एक ट्रेवल एंजेसी का संचालन करती हैं। दीपिका ने नौंवी तक की पढ़ाई गुड शैफर्ड स्कूल से की है। इसके बाद में लेडी एंडेल स्कूल चली गईं क्योंकि वहां खेल के लिए पर्याप्त सुविधाएं मौजूद थीं। उन्होंने चेन्नई के इतिराज कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। दीपिका जब 6वीं कक्षा में थीं तब उन्होंने अपना पहला अंतराष्ट्रीय मैच लंदन में खेला। बचपन से ही उन्हें इस खेल के प्रति गहरी रुचि थी और महज 11 साल की उम्र में वे नेशनल चैम्पियन बन चुकी थीं। इस खेल के प्रति उनकी गजब की ललक ने उन्हें कई टूर्नामेंट का सरताज बनाया। वे कई अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल कर चुकी हैं।[4]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

दीपिका इतिराज कॉलेज चेन्नई में अंग्रेजी विषय से (स्नातक, तृतीय वर्ष 2012-2013) अध्ययनरत हैं। उनकी सगाई भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से 15 नवम्बर 2013 को हुई है। दोनों की शादी हिंदु रीति रिवाज से 20 अगस्त 2015 और क्रिस्चन रिवाज से 18 अगस्त 2015 हुई।[5][6][7]

करियर की सांख्यिकी[संपादित करें]

दीपिका के पृफेशनल कैरियर के अंतर्गत डब्ल्यू॰ आई॰ एस॰ पी॰ ए॰ दौरे का मुख्य आकर्षण निम्नलिखित हैं:

प्रतियोगिता वर्ष परिणाम
संयुक्त राज्य मकाउ स्क्वाश ओपन 2013 विजेता[8]
कनाडा मीड्वूड फार्मेसी ओपन 2013 विजेता
ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलियाई ओपन 2012 सेमीफ़ाइनल
संयुक्त राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका चैंपियंस टूर्नामेंट 2012 रनर अप
हॉन्ग कॉन्ग क्रोकोडाइल चैलेंज कप 2011 विजेता
नीदरलैंड विश्व ओपन 2011 क्वार्टरफ़ाइनल
संयुक्त राज्य ड्रिड स्पोर्ट्स सीरीज 2011
संयुक्त राज्य ऑरेंज काउंटी ओपन 2011 विजेता

पुरस्कार-सम्मान[संपादित करें]

पुरस्कार वर्ष
अर्जुन पुरस्कार[9] 2012
पद्म श्री[10] 2014

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Dipika Pallikal is first Indian to break into top 10". द इंडियन एक्सप्रेस. 1 जनवरी 2012. मूल से 12 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 दिसंबर 2013.
  2. "दीपिका पल्लिकल ने मकाउ ओपन का खिताब जीता". लाइव हिंदुस्तान. 21 अक्टूबर 2013. अभिगमन तिथि 5 दिसम्बर 2013.
  3. स्क्वैश में जीता स्वर्ण पदक, अमर उजाला, नई दिल्ली, ०३ अगस्त २०१४, पृष्ठ १९
  4. कुमार, स्वप्ना. "दीपिका पल्लीकल : ग्लैम डॉल ऑफ स्क्वैश". वेब दुनिया हिन्दी. अभिगमन तिथि 5 दिसम्बर 2013.
  5. "क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से की सगाई". जागरण. 29 नवम्बर 2013. मूल से 8 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 दिसम्बर 2013.
  6. "Cricket meets squash: Dinesh Karthik is engaged to Dipika Pallikal". द इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 दिसम्बर 2013.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 दिसंबर 2013.
  8. "Dipika triumphs". द हिन्दू. 21 अक्टूबर 2013. मूल से 27 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 दिसंबर 2013.
  9. "Arjuna Awardees for 2012". Times of India. 29 अगस्त 2012. मूल से 23 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 दिसंबर 2013.
  10. "पद्म पुरस्कारों की घोषणा, डॉ॰ माशेलकर को पद्म विभूषण". नवभारत टाईम्स. 25 जनवरी 2013. मूल से 2 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]