नीलगिरी पर्वत, डोड्डाबेट्टा से
डोडाबेट्टा भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह चोटी समुद्र तल से 2623 मीटर ऊपर है। यह जिले की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। यह चोटी ऊटी से केवल 10 किमी. दूर है इसलिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से घाटी का नजारा अदभूत दिखाई पड़ता है। लोगों का कहना है कि जब मौसम साफ होता है तब यहां से दूर के इलाके भी दिखाई देते हैं जिनमें कायंबटूर के मैदानी इलाके भी शामिल हैं।
यह ऊटी से ४ किमी पूर्व-पूर्वोत्तर में,11°24′10″N 76°44′14″E / 11.40278, 76.73722 (Doddabetta Peak), है। इसकी ऊंचाई 2,637-मीटर (8,652 फुट) है। इसके बाद धेक्यूबा (ऊंचाई: 2,375-मीटर (7,792 फुट)), कट्टडाडू (ऊंचाई: 2,418-मीटर (7,933 फुट)) एवं कुलकुडी (ऊंचाई: 2,439-मीटर (8,002 फुट)) डोडाबेट्टा से निकटता से जुड़ी अन्य चोटियां हैं।