निर्देशांक: 19°54′N 83°10′E / 19.9, 83.16 कलाहन्डी भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। इसका मुख्यालय कलाहांडी में स्थित है। उड़ीसा का वर्तमान कालाहांडी जिला प्राचीन काल में दक्षिण कोसल का हिस्सा था। आजादी के बाद इसे उड़ीसा में शामिल कर लिया गया। उत्तर दिशा से यह नवपाडा और बालंगीर, दक्षिण में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और पूर्व में बूध एवं रायगढ़ जिलों से घिरा हुआ है। पूर्वी सीमा पर स्थित भवानीपटना जिला मुख्यालय है। 8197 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैले इस जिले में जूनागढ़, करलापट, खरियर, अंपानी, बेलखंडी, योगीमठ और पातालगंगा आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।