इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इन्टरनेशनल खिलाड़ी
चित्र:इन्टरनेशनल खिलाड़ी.jpg
इन्टरनेशनल खिलाड़ी का पोस्टर
निर्देशक उमेश मेहरा
लेखक उमेश मेहरा (संवद)
पटकथा वेद प्रकाश शर्मा
कहानी वेद प्रकाश शर्मा
निर्माता केशी रामसे
अभिनेता अक्षय कुमार,
ट्विंकल खन्ना,
रजत बेदी,
विवेक शक,
गुलशन ग्रोवर,
मुकेश खन्ना,
जॉनी लीवर,
असरानी,
अवतार गिल,
सुब्बिराज,
राम मोहन,
विवेक बासवानी,
गजेन्द्र चौहान,
छायाकार एस पप्पू
संपादक कमल सैगल
संगीतकार आदेश श्रीवास्तव
वितरक एरोस एंटेर्टेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 26 मार्च 1999 (1999-03-26)
लम्बाई
180 मिनट
देश भारत
भाषा हिंदी

इंटरनेशनल खिलाड़ी 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका कहानी लिखने का काम और निर्देशन उमेश मेहरा ने और निर्माण केशी रामसे ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और रजत बेदी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 26 मार्च 1999 में प्रदर्शित किया गया था।

कहानी[संपादित करें]

ये कहानी तब शुरू होती है, जब संवाददाता पायल (ट्विंकल खन्ना) और उसके कैमरा-मैन को दुनिया के सबसे बड़े डॉन, देवराज (अक्षय कुमार) का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लेने का काम दिया जाता है। इस चक्कर में पायल और देवराज को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब पायल के भाई, रवि (विवेक शौक़) की हत्या हो जाती है और सारा आरोप देवराज पर आ जाता है। पायल भी देवराज को ही अपने भाई का खूनी मानती है और उसके खिलाफ अदालत में गवाही देती है। इसके कारण देवराज को फांसी की सजा सुनाई जाती है, लेकिन वो वहाँ से भाग जाता है और अपने दुश्मनों के खिलाफ साजिश रचने लगता है।

बाद में पता चलता है कि रवि की हत्या और किसी ने नहीं, बल्कि पुलिस इंस्पेक्टर अमित (रजत बेदी) ने की थी, जिसके बाद वो ठकराल (गुलशन ग्रोवर) के साथ मिल कर इस साजिश में देवराज को फंसा दिया था। देवराज उन लोगों को ढूंढ कर मार देता है। अंत में पायल और देवराज की शादी हो जाती है।

कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत देव कोहली द्वारा लिखित; सारा संगीत आदेश श्रीवास्तव द्वारा रचित।

गाने
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."इंटरनैशनल खिलाड़ी"सोनू निगम4:11
2."कुड़ी कँवरी"अलका याज्ञनिक, रूप कुमार राठोड, जॉनी लीवर, बेला सुलाखे6:31
3."छूकर मेरे मन को"कुमार सानु, अलका याज्ञनिक6:06
4."यार मैंने एक सपना देखा"उदित नारायण, अलका याज्ञनिक5:20
5."लुटिया गया"सोनू निगम, जसपिंदर नरूला4:24
6."सइयाँ सइयाँ"अभिजीत, अलका याज्ञनिक3:30
7."हलका हलका दर्द है"कुमार सानु, अलका याज्ञनिक5:07

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]