मुकेश खन्ना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना 2009 में
जन्म   मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान
ऊंचाई 185 से॰मी॰ (6 फीट 1 इंच)
धर्म हिन्दू
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

मुकेश खन्ना (अंग्रेजी :Mukesh Khanna) एक भारतीय धारावाहिक तथा फ़िल्म अभिनेता है जिनका जन्म 19 जुलाई 1958 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने कई हिन्दी धारावाहिकों तथा फ़िल्मों में अभिनय किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 1981 में बनी रूही फ़िल्म से की थी तथा इन्होंने अपनी छवि महाभारत धारावाहिक जो 1988 में दूरदर्शन पर चलता था उस धारावाहिक में इन्होंने भीष्म का अभिनय किया था तथा शक्तिमान धारावाहिक में शक्तिमान तथा गंगाधर का किरदार निभाया था से बनाई थी और इन्हीं टेलीविज़न धारावाहिकों से ये प्रसिद्ध हुए।

ये अपने डॉयलाग बोलने के अंदाज़ के लिए जाने जाते है।मुकेश खन्ना का एक यूट्यूब चैनल भी है जिसका नाम भीष्म इंटरनेशनल है जिसपर 1.5 मीलियन सब्सक्राईबर है जहा पर यह शों भी चलाते है जिसका नाम द मुकेश खन्ना शो है।[1]

जीवन[संपादित करें]

इनका जन्म 19 जून,[उद्धरण चाहिए] 1958 को मुम्बई ,महाराष्ट्र ,भारत में हुआ। इन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद सन् 1981 में फ़िल्मी कैरियर में कदम रखा। खन्ना ने अपनी शिक्षा भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान से पूरी की थी। इन्होंने अपनी जब विद्यालयी शिक्षा शुरू की थी तब फ़िल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह तथा शक्ति कपूर भी उसी विद्यालय में पढ़ते थे जिसमें खन्ना पढ़ाई करते थे। [2] [3][4]

धारावाहिक[संपादित करें]

प्रमुख फिल्में[संपादित करें]

वर्ष धारावाहिक भूमिका टिप्पणियाँ
1988–1990 महाभारत भीष्म पितामह
1989 विश्वामित्र विश्वामित्र
1990 चुन्नी करमजीत सिंह
1994–1995 चंद्रकांता जांबाज / मेघावत
द ग्रेट मराठा इब्राहिम खान गर्दी
1995–1996 मार्शल मार्शल
1995–1996 सराब अजय / विजय
1996–1998 युग दर्शन लाल
1997–1998 विश्वास विजय वर्मा
1997–1998 महाभारत कथा भीष्म
1997 महायोद्धा विराट साथ ही निर्माता, भीष्म इंटरनेशनल के तहत निर्मित पहला धारावाहिक
1997–2005 शक्तिमान शक्तिमान/पंडित गंगाधर शास्त्री/मेजर रंजीत सिंह/श्री सत्य/क्लोन शक्तिमान निर्माता भी
1997–1998 महाराणा प्रताप – द प्राइड ऑफ इंडिया राणा सांगा
2002–2003 आर्यमान – ब्रह्मांड का योद्धा आर्यमन/ओजवान/कथावाचक निर्माता भी
2003 दीवार विक्रम सिंह
2004 एहसास दिग्विजय सिंह राठौड़
2007 सौतेला विक्रम आर्य निर्माता भी
2012 [प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा] पुरुषोत्तम दिवान
2020–वर्तमान द मुकेश खन्ना शो
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2004 प्लान अली भाई
2001 सेंसर
2000 खौफ़ एसीपी जयदेव सिंह
2000 हेरा फेरी पुलिस कमिश्नर प्रकाश
1999 इन्टरनेशनल खिलाड़ी
1998 दो हज़ार एक
1998 कीमत सूरज प्रताप सिंह
1998 ज़ुल्म-ओ-सितम
1997 जज मुज़रिम मंगल सिंह
1996 हिम्मतवर इंस्पेक्टर राजेश्वर
1996 हिम्मत इंस्पेक्टर डि'सूजा
1995 राजा
1995 बरसात भैरों (बादल के पिता)
1995 जवाब
1995 मैदान-ए-जंग
1995 पाँडव ए सी पी अश्विनी कुमार
1995 जय विक्रान्ता ठाकुर हरनाम सिंह
1994 नज़र के सामने बादशाह खान
1994 बेताज बादशाह बलवंत राय
1994 मोहब्बत की आरज़ू
1994 अमानत अग्रवाल सेठ
1994 मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी
1994 आओ प्यार करें शंकर
1994 इंसानियत
1993 शक्तिमान दिलेर
1993 मेरी आन
1993 कुंदन
1992 य़लगार महेन्द्र अश्विनी कुमार
1992 तहलका मेजर कृष्णा राव
1991 सौदागर
1991 सौगंध चौधरी सारंग
1985 मुझे कसम है
1984 कैप्टन बैरी
1983 दर्द-ए-दिल गोविंदा
1982 वक्त के शहजादे सैमसन उर्फ सनी
1981 रूही प्रकाश

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "मुकेश खन्ना, उम्र, पत्नी, लंबाई, शक्तिमान, जीवनी 2022 (mukesh khanna,age,height, wife, shaktiman, biography in hindi 2022) – filemywap.in" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-02-19.
  2. Lakti, Navleen Kaur (2013-10-12). "Return of the desi superhero". hindustantimes.com. मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-10-31.
  3. Phadke, Aparna (2012-03-24). "Mukesh Khanna's done with mythological serials!". The Times of India. मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-10-31. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  4. "Act One". indianexpress.com. 2013-10-17. अभिगमन तिथि 2013-10-31.