अशोक कुमार (पुलिस अधिकारी)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुलिस महानिदेशक
अशोक कुमार
भारतीय पुलिस सेवा
उत्तराखंड पुलिस[1]
जन्म 1963
जन्म स्थान पानीपत, हरियाणा, भारत
सेवा काल 1989–वर्तमान
दर्जा पुलिस महानिदेशक

अशोक कुमार उत्तराखंड कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।[2] वह वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।[3]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

अशोक कुमार का जन्म 1963 में हरियाणा के पानीपत जिले के करुणा गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में पूरी की और फिर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से बीटेक और एमटेक किया।[4]

पुलिस करियर[संपादित करें]

कुमार 1989 में संघ लोक सेवा आयोग को पास करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुए और उन्हें पहली बार उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया। जिसमें उन्होंने 1991 से 1993 तक इलाहाबाद और अलीगढ़ में सहायक अधीक्षक (एएसपी) के रूप में कार्य किया।[5]

नवंबर 2020 में, वह अनिल कुमार रतूड़ी की सेवानिवृत्ति के बाद उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बने।[6][7]

इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भी काम किया है। इसके अलावा 2001 में उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र के तहत भी काम किया।[8]

पुस्तकें[संपादित करें]

  • ह्यूमन इन खाकी - 2014 [9]
  • क्रैकिंग सिविल द सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन - 2020 [10]
  • चैलेंजेस टू इंटरनल सिक्योरिटी ऑफ इंडियन - 2017 [11]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Who's Who of UTTARAKHAND POLICE". uttarakhandpolice.uk.gov.in. अभिगमन तिथि 17 December 2021.
  2. "IPS officer Ashok Kumar to be Uttarakhand's new DGP, to take charge on November 30". हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 20 November 2020. अभिगमन तिथि 17 December 2021.
  3. "IPS Ashok Kumar to be new DGP of Uttarakhand - ET Government". द इकॉनोमिक टाइम्स (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 17 December 2021.
  4. "उत्तराखंड: आईपीएस अशोक कुमार बने प्रदेश के नए डीजीपी, 30 नवंबर को संभालेंगे कार्यभार". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 17 December 2021.
  5. "IPS officer Ashok Kumar to be Uttarakhand's new DGP, to take charge on November 30". Alumni Affairs IITD. अभिगमन तिथि 17 December 2021.
  6. "जानिए कौन हैं उत्तराखंड के नए डीजीपी अशोक कुमार, लेंगे अनिल रतूड़ी की जगह". जी न्यूज. अभिगमन तिथि 17 December 2021.
  7. "Uttarakhand: DGP Ashok Kumar inspects rescue operations in rain-hit Nainital". एएनआई न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 17 December 2021.
  8. "आइपीएस अशोक कुमार बने उत्‍तराखंड के नए डीजीपी, अनिल रतूड़ी का लेंगे स्थान". दैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 18 December 2021.
  9. Kumar, Ashok; Ohri, Lokesh (21 February 2014). Human in Khaki (अंग्रेज़ी में). Diamond Pocket Books Pvt Ltd. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-5083-796-2. अभिगमन तिथि 18 December 2021.
  10. Kumar, Ashok (3 January 2020). Cracking the Civil Services Examination, 2ed (अंग्रेज़ी में). G.K PUBLICATIONS PVT.Limited. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-89718-02-7. अभिगमन तिथि 18 December 2021.
  11. Kumar, Ashok (2017). Challenges to Internal Security of Indian (अंग्रेज़ी में). Mc Graw-Hill Education. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-5260-281-0. अभिगमन तिथि 18 December 2021.