अलख पांडे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अलख पांडे एक भारतीय उद्यमी(आंत्रप्रेन्योर) और शिक्षक हैं। अलख फ़िज़िक्स वल्लाह के सह-संस्थापक और सीईओ हैं, जो एक भारतीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है।[1][2][3]

अलख पांडे

अलख पांडे
जन्म 02 अक्टूबर 1991
इलाहाबाद
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम अलख सर
नागरिकता भारतीय
शिक्षा की जगह हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (छोड़ दिया तीसरे वर्ष मे)
पेशा यूट्यूबर,आंत्रप्रेन्योर
कार्यकाल 2016–वर्तमान
पदवी फ़िज़िक्स वल्लाह के सह-संस्थापक और सीईओ
प्रसिद्धि का कारण फ़िज़िक्स वल्लाह
जीवनसाथी शिवानी पांडे (वि॰ 2023)
माता-पिता

सतीश पांडे (पिता)

रजत पांडे (माता)
वेबसाइट
pw.live

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

अलख का जन्म इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में 2 अक्टूबर, 1991 को एक निजी ठेकेदार सतीश पांडे और एक शिक्षक रजत पांडे के घर में हुआ था। अलख ने अपनी स्कूली शिक्षा बिशप जॉनसन स्कूल से प्राप्त की, और कॉलेज इलाहाबाद से की और बाद में, वह 2011 में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का अध्ययन करने गए। लेकिन, उन्होंने अपने तीसरे वर्ष में विश्वविद्यालय छोड़ दिया।

आजीविका[संपादित करें]

जब अलख 11वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने इलाहाबाद के एक शिक्षण संस्थान में प्रति माह 5000 रुपये पर ट्यूशन देना शुरूर दिया था, कुछ समय तक अलख ऑफलाइन टूशन ही पढ़ाते रहे। 2016 में, अलख ने अपना यूट्यूब चैनल, फिजिक्स वाला शुरू किया और कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं और जेईई, नीट जैसी अखिल भारतीय परीक्षाओं और सीबीएसई और आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए भौतिकी और रसायन विज्ञान के वीडियो अपलोड करना शुरू किया। 2019 में उन्होंने फ़िज़िक्स वल्लाह की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की। 2020 में, अलख ने अपने यूट्यूब चैनल को एक भारतीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी, फ़िज़िक्स वल्लाह में विलय कर लिया और IIT-BHU[4] के पूर्व छात्र प्रतीक माहेश्वरी के साथ इसकी सह-स्थापना की, फ़िज़िक्स वल्लाह 2022 में भारत की छठी एडटेक यूनिकॉर्न बन गई।[5][6]  2023 तक, उनके चैनल के 10 मिलियन से अधिक  सबस्क्राईबर हैं।[7]

चलचित्र में[संपादित करें]

अलख और पीडब्लू की यात्रा पर आधारित एक वेब श्रृंखला, 'फिजिक्स वाला', अमेज़न मिनी टीवी पर स्ट्रीम की गई थी।[8][9] उन्हें एक लोकप्रिय भारतीय नाटक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अतिथि भूमिका में भी देखा गया था। (ईपी-3507)[10]

पुरस्कार और सम्मान[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Meet PhysicsWallah founder Alakh Pandey: I am like an unstable atom, hum hain toh insaan". Moneycontrol (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-19.
  2. Staff, Entrepreneur (2022-07-11). "The Unicorn Youtuber: Alakh Pandey". Entrepreneur (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-19.
  3. Raja, Vidya (2022-06-10). "Alakh Pandey: Lost His Home, Dropped Out of Engineering & Built a $100 Million Startup". The Better India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-19.
  4. Rawar, Aman (2022-12-26). "PhysicsWallah earmarks $40 million for M&As". mint (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-19.
  5. "Work, Force, Energy & PhysicsWallah: Meet 'Robinhood' Pandey, And His Freshly Minted Edtech Unicorn". Forbes India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-19.
  6. Standard, Business (2022-06-10). "Teaching is still my first love: Alakh Pandey, CEO & founder PhysicsWallah". www.business-standard.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-19.
  7. "Physics Wallah - Alakh Pandey - YouTube". www.youtube.com. अभिगमन तिथि 2023-04-19.
  8. "Physics Wallah Web Series Review: पढ़ने और पढ़ाने का फर्क बताती वेब सीरीज श्रीधर दुबे का 'वन मैन शो'". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि 2023-04-19.
  9. "Physics Wallah Amazon OTT New Release: Watch Alakh Pandey Web Series Online". HT Tech (अंग्रेज़ी में). 2022-12-20. अभिगमन तिथि 2023-04-19.
  10. Bittu Vs Studies- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - Ep 3507 - FE - 11 July 2022, अभिगमन तिथि 2023-04-19
  11. "Alakh pandey receiving award from CM Arvind Kejriwal". YouTube (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-06-30.
  12. "Alakh Sir on Zee News || Awarded by Shri Piyush Goyal (Cabinet Minister) 🙏 Physics Wallah". YouTube (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-06-30.
  13. "Times 40 Under 40 North -2022 Leaders: Honouring Excellence!". The Times of India. 2022-07-05. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-03-01.