"डार्मस्टाडियम": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नया पृष्ठ: '''डार्म्स्टेडशियम''' (अंग्रेज़ी:''Darmstadtium'') एक रासायनिक तत्व है। इसे Ds...
(कोई अंतर नहीं)

18:16, 13 जुलाई 2015 का अवतरण

डार्म्स्टेडशियम (अंग्रेज़ी:Darmstadtium) एक रासायनिक तत्व है। इसे Ds से प्रदर्शित किया जाता है। इसका परमाणु क्रमांक 110 है। यह एक अति रेडियो धर्मी पदार्थ है। इसका आधा जीवन लगभग 10 सेकंड का होता है। इस पदार्थ का खोज वर्ष 1994 में जर्मनी में रहने वाले डर्मस्टाद्ट ने किया था।

इतिहास

खोज

इसका खोज 9 नवम्बर 1994 में एक जर्मनी में रहने वाले वैज्ञानिक ने किया था। वह सीसा-208 और निकल-62 के साथ एक प्रयोग कर रहे थे। इसी दौरान इस नए तत्व का पता चला।[1]

20882Pb + 6228Ni → 269110Ds + 10n

जिस दल ने मिल कर यह प्रयोग किया, उसी ने इसके बाद इसी प्रकार का प्रयोग निकल-62 आयन और 271Ds के साथ किया। इससे यह पता चला की इसके 9 परमाणुओं का निकल के साथ सहसंबंध है।

20882Pb + 6428Ni → 271110Ds + 10n

सन्दर्भ

  1. doi:10.1007/BF01291181
    This citation will be automatically completed in the next few minutes. You can jump the queue or expand by hand

बाहरी कड़ियाँ