रासायनिक अपघटन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

किसी रासायनिक यौगिक का टूटकर पहले से अधिक सरल यौगिकों या तत्वों में बदलना रासायनिक अपघटन या रासायनिक वियोजन (Chemical decomposition, analysis या breakdown) कहलाता है। रासायनिक अपघटन को कभी-कभी रासायनिक संश्लेषण के ठीक विपरीत प्रक्रिया के रूप में देखा जाता है। रासायनिक अपघटन प्रायः एक अवांछित रासायनिक अभिक्रिया मानी जाती है।

उदाहरण[संपादित करें]

2 H2O(I) → 2 H2 + O2
2 H2O2 → 2 H2O + O2
H2CO3 → H2O + CO2