राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला (Rakaposhi-Haramosh Mountains) जम्मू और कश्मीर के काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित बल्तिस्तान क्षेत्र के गिलगित ज़िले में स्थित है। इसके उत्तर में बरपु व चोगो लुंगमा हिमानियाँ (ग्लेशियर), पूर्व में शिगर नदी, दक्षिण में गिलगितसिन्धु नदियाँ और पश्चिम में हुन्ज़ा नदी इसे घेरे हुए हैं।[1]

इस पर्वतमाला का नाम इसके दो सदस्यों - राकापोशी और हरामोश - पर रखा गया है। यह दोनों बहुत नीची घाटियों के समीप खड़े हैं और इनकी चोटियों की उदग्रता अपने आसपास के स्थानों से इतनी अधिक है कि देखने पर एक भयंकर ऊँचाई का बोध देती हैं। यह स्थलाकृतिक उदग्रता विश्व की सर्वाधिक उदग्रताओं में गिनी जाती हैं।[2]

कुछ प्रमुख पर्वत[संपादित करें]

पर्वत ऊँचाई (मीटर) ऊँचाई (फ़ुट) निर्देशांक उदग्रता (मीटर) मातृपर्वत प्रथम आरोहण आरोहण संख्या (प्रयास)
राकापोशी 7,788 25,551 36°08′33″N 74°29′21″E / 36.14250°N 74.48917°E / 36.14250; 74.48917 2,818 के२ 1958 8 (13)
मालूबितिंग 7,458 24,469 36°00′06″N 74°52′33″E / 36.00167°N 74.87583°E / 36.00167; 74.87583 2,193 राकापोशी 1971 2 (6)
हरामोश 7,409 24,308 35°50′24″N 74°53′51″E / 35.84000°N 74.89750°E / 35.84000; 74.89750 2,277 मालूबितिंग 1958 4 (3)
दीरन 7,266 23,839 36°07′19″N 74°39′40″E / 36.12194°N 74.66111°E / 36.12194; 74.66111 1,325 मालूबितिंग 1968 12 (8)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, Zurich, 1990.
  2. Andy Fanshawe and Stephen Venables, Himalaya Alpine-Style, Hodder and Stoughton, 1995.