देशबंधु गुप्ता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

लाला देशबंधु गुप्ता भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं पत्रकार थे। उन्होंने लाला लाजपत राय के समाचार पत्र वंदेमातरम में संपादक के रूप में सहयोग दिया। गुप्ता ने बाल गंगाधर तिलक के लेखों से प्रभावित होकर अपना जीवन स्वतंत्रता आंदोलन के लिए समर्पित किया। साइमन कमीशन के दिल्ली पहुंचने पर उसका विरोध किया। वे अनेक बार जेल भी गए। लालाजी संविधान सभा के विशिष्ट सदस्य थे।

उनका जन्म पानीपत में हुआ था, लेकिन उनकी कर्मभूमि दिल्ली रही। देश के विभाजन के समय लाला जी ने दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुर्भाग्य से 1951 में कलकत्ता जाते समय विमान दुर्घटना में उनका निधन हो गया।