दुआ लीपा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दुआ लीपा

2022 में लीपा
जन्म 22 अगस्त 1995 (1995-08-22) (आयु 28)
लंदन, इंग्लैंड
नागरिकता
  • यूनाइटेड किंगडम
  • अल्बानिया
शिक्षा पार्लियामेंट हिल स्कूल
पेशा
  • गायिका
  • गीतकार
  • मॉडल
कार्यकाल 2014–वर्तमान
राजनैतिक पार्टी लेबर पार्टी (यूके)
हस्ताक्षर

दुआ लीपा का जन्म 22 अगस्त 1995 को हुआ था। वे एक अंग्रेज़ी तथा अल्बानियाई गायिका और गीतकार हैं।[1]

लीपा ने एक मॉडल के रूप में भी काम किया था। उसके बाद उन्होंने 2014 में वार्नर ब्रदर्स रिकॉर्ड्स के साथ एक रिकॉर्डिंग करने के लिए हस्ताक्षर किए। उन्हें अपने पहले एल्बम से ही काफ़ी प्रसिद्धि मिली। उस एल्बम का नाम उन्होंने स्वयं रखा था।

जन्म[संपादित करें]

दुआ लीपा का जन्म लंदन, इंग्लैंड में हुआ था।[2] उनका परिवार कोसोवो अल्बानियाई था। उनके पिता का नाम अनेसा (नी रेक्सा) था। उनकी माँ दुकागज़िन लीपा प्रिस्टिना, एफआर यूगोस्लाविया (कोसोवा) की रहने वाली थीं। दुआ लीपा घर में सबसे बड़ी बेटी हैं। उनका परिवार मुस्लिम है। उनकी नानी बोस्निया वंश की थीं।[3] उनके वंश का अंदाज़ा कोसोवो के पेजा शहर से भी लगाया जा सकता है। उनके दोनों दादा इतिहासकार थे। उनकी एक बहन है जिसका नाम रीना है और एक भाई है जिसका नाम जीजिन है। संगीत की प्रेरणा लीपा को अपने पिता से मिली थी। वे कोसोवन रॉक बैंड ओडा के प्रमुख गायक और गिटारवादक थे। उनके पिता घर पर संगीत बजाया करते थे। वे खुद की रचनाएँ और डेविड बॉवी, बॉब डायलन, रेडियोहेड, स्टिंग, द पुलिस और स्टीरियोफ़ोनिक्स जैसे कलाकारों के गाने पर संगीत बजाते थे। लीपा ने पाँच साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था।

पुरस्कार[संपादित करें]

दुआ लीपा को कई पुरस्कार मिले हैं जिनमें छह ब्रिट पुरस्कार, तीन ग्रैमी पुरस्कार, दो एमटीवी यूरोप संगीत पुरस्कार, एक एमटीवी वीडियो संगीत पुरस्कार, दो बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार, एक अमेरिकी संगीत पुरस्कार और दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स शामिल हैं। उनका नाम 2021 में टाइम 100 नेक्स्ट सूची में शामिल किया गया था।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. तिराना, असोसिएटेड प्रेस इन (2022-11-27). "दुआ लीपा ग्रांटेड अल्बेनियन सिटीज़नशिप बाय प्रेज़ीडेंट इन तिराना". द गार्जियन (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 नवंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-01-25.
  2. येउंग, नेल ज़ेड. "दुआ लीपा | बायोग्राफ़ी & हिस्ट्री". ऑलम्यूज़िक. मूल से 25 मार्च 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 मार्च 2021.
  3. बटलर, विल (15 अप्रैल 2018). "दुआ लीपा स्पीक्स ऑन ब्रेक्सिच, ट्रंप एंड हर फ़ैमिली हिस्ट्री इन न्यू इंटरव्यू". एनएमई (अंग्रेज़ी में). मूल से 19 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अप्रैल 2021.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]