द लास्ट ऑफ अस (वीडियो गेम)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द लास्ट ऑफ अस
ऐली नाम के लड़की की तस्वीर। उसके बाल भूरे है। उसके पास एक बैग है, जिसके साथ में एक सनाइपर राइफ्ल लटका हुआ है। उसके पीछे जोल खड़ा है, एक 40-50 साल का आदमी जिसके दाड़ी और सिर के बाल भूरे है। जोल के हाथ में एक तमंचा है। वो एक शहर के पानी से भरे गली में खड़े है, और कैमरे के तरफ देख रहे है। दोनो के बगल में मोटे अक्षर में "द लास्ट ऑफ अस" लिखा हुआ है।
निर्माणकर्तानॉटी डॉग
प्रकाशकसोनी कंप्यूटर एंटरटेनमेंट
निर्देशक
  • ब्रूस स्ट्रेले
  • नील ड्रकमैन
निर्माता
  • Neil Druckmann Edit this on Wikidata
डिजाइनरजैकोब मिनकोफ
प्रोग्रैमर
  • ट्राविस मैकइंतोश
  • जेसन ग्रेगरी
कला/चित्र-कार
  • एरिक पेंगलिअन
  • नेट वैल्स
लेखकनील ड्रकमैन
संगीतकारगुस्तावो सैंटाओलाला
इंजन
  • Havok Edit this on Wikidata
कंप्युटर मंच
  • प्लेस्टेशन 3
  • प्लेस्टेशन 4
प्रकाशन
  • प्लेस्टेशन 3: 14 जून 2013
  • प्लेस्टेशन 4: 2014
शैलीएक्शन रोमांच गेम
मोडएक खिलाड़ी, कई खिलाड़ी

द लास्ट ऑफ अस नॉटी डॉग द्वारा बनाया गया और सोनी कंप्यूटर एंटरटेनमेंट द्वारा प्रकाशित किया गया 2013 का एक एक्शन रोमांच गेम है।[1] खिलाड़ी जोल को संभालते है, एक तस्कर जिसे पोस्ट-एपोकैलिप्टिक अमेरिकी संयुक्त राज्य में ऐली को ले जाने का काम सौंपा गया है।[2] खिलाड़ी बंदूको का इस्तेमाल करके और चोरी-छुपे चलकर दुश्मन इंसानो और जॉम्बी जैसी चीज़ो से बचते है।[3] ऑनलाइन मोड में 8 लोग तक एक साथ खेल सकते है।[4]

नॉटी डॉग ने गेम 2009 में बनाना शुरू किया। कंपनी के इतिहास में पहली बार, "द लास्ट ऑफ अस" और एक दूसरे गेम को बनाने के लिए नॉटी डॉग के लोगो को दो टीम में बांट दिया गया।[5] ध्यान जोल और ऐली के रिश्ते पर रखा गया, और गेम के बाकी चीज़े इस रिश्ते को ध्यान में रखते हुए बनाए गए।[6] ट्रोए बेकर और एशले जोनसन ने, आवाज़ और मोशन कैप्चर से, जोल और ऐली का किरदार निभाया। उन्होंने सहायक डायरेक्टर को किरदार और कहानी बनाने में मदद भी करी।[7] गाने गुस्तावो सैंटाओलाला ने लिखे और बनाए थे।[8]

दिसंबर 2011 में उसके बनने के घोषणा के बाद, लोग "द लास्ट ऑफ अस" के आने का इंतज़ार बेसब्री से करने लगे।[9] प्लेस्टेशन 3 के लिए उसे 2013 में लाया गया।[1] उसको जमकर तारीफ मिली, खासकर उसके कहानी, गेमप्ले, लिबाज़, आवाज़ डिज़ाइन, गाने, किरदारो की बनावट, और लड़कियों को दिखाने के तरीके को।[10] गेम की बिक्री बहुत ज़्यादा हुई, 13 लाख पहले हफ्ते में और 1.7 करोड़ 2018 तक।[11][12] गेम ने कई अवॉर्ड जीते। उसे आजतक के सबसे बेहतरीन गेमों में शुमार किया जाता है।[10]

कहानी[संपादित करें]

2013 में, कॉर्डिसेप्स का एक वेरिएंट संयुक्त राज्य अमेरिका को तबाह कर देता है। फंगस इंसानी मेज़बानो को "संक्रमित" के तरह जाने जानेवाले खतरनाक जानवर में बदल देता है। टेक्सास के एक हिस्से में, जोल अपने भाई टॉमी और बेटी सारा के साथ शहर से भाग जाता है। जैसे ही वे भागते हैं, सारा को एक फौजी गोली मार देता है और वो जोल की बाहों में मर जाती है।

बीस साल बाद, संक्रमण से समाज का नाश हो गया है। बचे हुए लोग तानाशाह लॉकडाउन इलाकों, आज़ाद बस्तियों, और आदिवासी ग्रुपों में रहते हैं, जिससे इमारतें और घर सुनसान हो जाते हैं। बोस्टन के उत्तरी इलाकों के लॉकडाउन क्षेत्र में जोल अपने साथी टेस के साथ एक तस्कर के रूप में काम करता है। चोरी किए गए हथियार कैश को वापस लाने के लिए, वो काला बाज़ार के कारोबरी रॉबर्ट को पकड़ते हैं। इससे पहले कि टेस उसे मार डाले, रॉबर्ट बताते है कि उसने फायरफ्लाइज़ के साथ कैश का सौदा किया है। फायरफ्लाइज़ एक बगावती फौज है जो लॉकडाउन इलाकों के अधिकारियों के खिलाफ है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Wells, Evan (December 10, 2011). "Naughty Dog Reveals The Last of Us at 2011 VGAs". PlayStation Blog. Sony Computer Entertainment. मूल से October 18, 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि October 6, 2014.
  2. "2013 Best Story". Hardcore Gamer. December 21, 2013. मूल से January 16, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 25, 2013.
  3. Kietzmann, Ludwig (May 17, 2013). "The Last of Us: Bricks, bottles and a few bullets". Joystiq. AOL. मूल से February 9, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 3, 2015.
  4. Helgeson, Matt (June 3, 2013). "Naughty Dog Breaks Down The Last of Us Multiplayer". Game Informer. GameStop. मूल से June 8, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 7, 2022.
  5. Moriarty, Colin (December 12, 2011). "Naughty Dog Officially Split Into Two Teams". IGN. Ziff Davis. मूल से October 6, 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि October 6, 2014.
  6. Hanson, Ben (February 20, 2012). "Capturing Joel And Ellie For The Last Of Us". Game Informer. GameStop. मूल से March 28, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 7, 2015.
  7. McWhertor, Michael (July 21, 2014). "The Last of Us will be performed on stage for just one night". Polygon. Vox Media. मूल से December 22, 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 7, 2015.
  8. "The Last Of Us: the definitive postmortem – spoilers be damned - Page 2 of 3". Edge. Future plc. June 18, 2013. पृ॰ 2. मूल से December 20, 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि October 14, 2014.
  9. Sinclair, Brendan (December 10, 2011). "Naughty Dog readies The Last of Us". GameSpot. CBS Interactive. मूल से November 2, 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि October 10, 2014.
  10. Sources that refer to The Last of Us being considered one of the most significant titles of the seventh generation of video games include:
  11. Yin-Poole, Wesley (July 9, 2013). "Sony declares The Last of Us a success with over 3.4 million global sales". Eurogamer. Gamer Network. मूल से April 17, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 7, 2015.
  12. Sarkar, Samit (June 14, 2018). "The Last of Us sales top 17 million copies across PS3 and PS4". Polygon. Vox Media. मूल से June 15, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 15, 2018.