जंगकूक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जंगकूक

2022 में जंगकूक
जन्म जीन जंग-कूक
1 सितम्बर 1997 (1997-09-01) (आयु 26)
बुसान, दक्षिण कोरिया
शिक्षा स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स सियोल
वैश्विक साइबर विश्वविद्यालय
पेशा गायक
हस्ताक्षर

जियोन जंग-कूक (कोरियाई भाषा में: 전정국; जन्म 1 सितंबर, 1997), जिन्हें आमतौर पर जंगकूक के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध गायक हैं। साथ ही वे लड़कों के बैंड बीटीएस के सदस्य भी हैं।

जंगकूक ने बीटीएस में सम्मिलित होने के बाद से तीन प्रमुख एकल गानों की रचना की है, वे गाने है- 2016 में बिगिन, 2018 में यूफोरिया, और 2020 में माय टाइम। ये सभी गाने दक्षिण कोरिया के गाओं डिजिटल चार्ट पर सूचीबद्ध किए गए है। उन्होंने बीटीएस पर आधारित गीत सेवेन फेक्टस: चाखो के लिए संगीत स्टे अलाइव भी रिकॉर्ड किया हैं। 2022 में, उन्होंने अमेरिकी गायक चार्ली पुथ के एकल संगीत लेफ्ट एंड राइट पर अभिनय भी किया। साथ ही वे फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक गीत निर्माण करने वाले पहले दक्षिण कोरियाई कलाकार भी हैं। उनके इस गीत का नाम है ड्रीमर्स, जिसे उन्होंने २०२२ फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित किया था। जंगकूक के एकल गानों ने ऑनलाइन पटल पर भी काफ़ी सफलता पायी है, उनके गाने ड्रीमर्स, स्टे अलाइव और लेफ्ट एंड राइट ने उन्हें स्पॉटिफाय पर वैश्विक रूप से सबसे ज्यादा प्रशंसा प्राप्त कोरियाई गायक के रूप में प्रतिष्ठित किया है।[1][2][3][4]

आरम्भिक जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

जीन जंग-कूक का जन्म 1 सितंबर, 1997 में दक्षिण कोरिया के बुसान नामक शहर में हुआ था। उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़े भाई है। उन्होंने बुसान में ही अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। बाद में वे सियोल के सिंगू मध्य विद्यालय में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए चले गए। अपने जीवन के आरम्भिक दौर में उन्होंने एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का सपना देखा था लेकिन एक दिन दूरदर्शन पर गायक जी-ड्रैगन को हार्टब्रेकर नामक गीत को गाते देखकर वे गायक बनने के लिए प्रेरित हो गए।[2][5][4][6][4]

2011 में जंगकूक ने डेगू शहर में दक्षिण कोरिया के रिअलिटी शो सुपरस्टार के लिए ऑडिशन दिया। हालांकि वहाँ उनका चयन नहीं किया गया, लेकिन इसके बाद उन्हें सात अलग-अलग मनोरंजन कंपनियों से कास्टिंग के प्रस्ताव मिलें। गायक आर एम, जो अब उनके साथी और बीटीएस बैंड के नेतृत्वकर्ता हैं, उनके प्रदर्शन को देखने के बाद अंततः जंगकूक ने बिग हिट एंटरटेनमेंट के तहत एक प्रशिक्षु बनने का फैसला किया। अपने डेब्यू की तैयारी के लिए और नृत्य कौशल को सीखने के लिए वे 2012 की गर्मियों के दौरान मूवमेंट लाइफस्टाइल से नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए लॉस एंजिल्स चले गए।[7][8][9][10]

उन्होंने 2017 में स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स सियोल से स्नातक किया और नवंबर 2016 में उन्होंने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रव्यापी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा देने का फैसला किया। मार्च 2022 में, उन्होंने वैश्विक साइबर विश्वविद्यालय के प्रसारण और मनोरंजन विभाग से अपनी डिग्री प्राप्त की और उन्हें स्कूल के सर्वोच्च सम्मान प्रेसिडेंट एवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।[11][12][7][13][14][15]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Herman, Tamar (August 24, 2018). "BTS Reflect on Life & Love on Uplifting'Love Yourself: Answer'". Billboard. मूल से June 14, 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 8, 2018.
  2. Russell, Mark (April 29, 2014). K-Pop Now!: The Korean Music Revolution. Tuttle Publishing. पृ॰ 67. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4629-1411-1. मूल से May 27, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 22, 2019.
  3. 정국::네이버 인물검색 [Jungkook Naver Profile] (कोरियाई में). Naver Profiles. मूल से March 5, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2020.
  4. Kim, Mi-sook (January 24, 2019). [아이돌정보] 방탄소년단 정국, 말 한마디로 '섬유유연제 품절남' 등극. The Korea Reputation Newspaper (कोरियाई में). मूल से January 24, 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2020.
  5. 정국::네이버 인물검색 [Jungkook Naver Profile] (कोरियाई में). Naver Profiles. मूल से March 5, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2020.
  6. Jang, Eun-kyung (April 30, 2015). [더스타프로필] 방탄소년단 정국 "빅뱅 GD 선배님 본 이후로 가수를 꿈꿨어요". The Star (कोरियाई में). मूल से October 18, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2020.
  7. Jang, Eun Kyung (April 30, 2015). [더스타프로필] 방탄소년단 정국 "빅뱅 GD 선배님 본 이후로 가수를 꿈꿨어요" :: THE STAR. The Star (कोरियाई में). मूल से May 3, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2020.
  8. Hwang, Hye Jin (May 17, 2018). [뮤직와치]'슈스케 통편집→메인 작곡돌' 방탄 황금막내 정국, 놀라운 성장史. Newsen (कोरियाई में). मूल से March 29, 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2020.
  9. Retno, Pravitri (June 15, 2018). "Selain Kerja Keras Menjadi Trainee, Berikut Hal-hal yang Dilakukan Member BTS Sebelum Terkenal". TRIBUNnews (इंडोनेशियाई में). मूल से October 11, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 18, 2020.
  10. Bảy, Thứ (May 26, 2018). "Đây là cách các thành viên BTS được phát hiện và ký hợp đồng với Big Hit". The Thao Van Hoa (वियतनामी में). मूल से October 12, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 18, 2020.
  11. Yoo, Ji-hye (February 23, 2017). '신양남자쇼' 정국 "7개 소속사 러브콜..랩몬 멋있어 왔다". Osen (कोरियाई में). मूल से February 19, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2020 – वाया Naver.
  12. Hwang, Hyo-jin (July 18, 2013). [spotlight] 방탄소년단│④ 지민, 정국's story. Ize Magazine (कोरियाई में). मूल से October 8, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2020.
  13. Choi, Moon-young (February 7, 2017). [포토] 방탄소년단 정국 '드디어 졸업합니다'. Sports Chosun (कोरियाई में). मूल से September 9, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 18, 2020.
  14. Han, Grace; Han, Su-won (February 5, 2018). "Global Cyber University". VoomVoom (कोरियाई में). मूल से February 28, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 18, 2020 – वाया JoongAng Ilbo.
  15. "BTS's Jungkook graduates from university with the highest honor". GMA News Online (अंग्रेज़ी में). March 3, 2022. मूल से March 3, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-03-03.