कैथरीन लैंगफोर्ड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कैथरीन लैंगफोर्ड

2018 में कैथरीन लैंगफोर्ड
जन्म 29 अप्रैल 1996 (1996-04-29) (आयु 27)
पर्थ, ऑस्ट्रेलिया
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2015–वर्तमान
संबंधी जोसेफिन लैंगफोर्ड (बहन)

कैथरीन लैंगफोर्ड (अंग्रेज़ी: Katherine Langford; जन्म: 29 अप्रैल 1996) ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री हैं। कई स्वतंत्र फिल्मों में दिखाई देने के बाद, उन्हें नेटफ्लिक्स टेलीविजन श्रृंखला थर्टीन रीज़न्स व्हाय (2017-2018) में हन्ना बेकर के रूप में अभिनय करने का मौका मिला।[1] इससे उन्हें सफलता मिली है। इस किरदार के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ था। वह लव, साइमन (2018) और नाइव्स आउट (2019) फिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने डार्क कॉमेडी स्पॉन्टेनियस (2020) और नेटफ्लिक्स श्रृंखला कर्स्ड (2020) में मुख्य भूमिका निभाई है।

कैथरीन पहली बार कई छोटी स्वतंत्र फिल्मों में दिखाई दी, जिनमें स्टोरी ऑफ मिस ऑक्सीजन (2015), इम्परफेक्ट क्वाड्रेंट (2016), और डॉटर (2016) शामिल हैं। उन्होंने डॉटर में मुख्य किरदार निभाया, जो 2016 के कान फ़िल्मोत्सव में दिखाई गई थी।[2] इसके बाद वह अपनी पहली फीचर फिल्म, द मिसगाइडेड में दिखाई दीं। यह शैनन अलेक्जेंडर की एक स्वतंत्र कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म थी जिसे जनवरी 2018 में जारी किया गया था। अक्टूबर 2018 में, उन्हें अवेंजर्स: एंडगेम में लिया गया था। हालाँकि, जब स्क्रीनिंग में दर्शकों को उनका दृश्य भ्रमित करने वाला लगा तो अंतिम फिल्म से उनके दृश्य काट दिए गए।[3]

कैथरीन का जन्म पर्थ, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में हुआ था और उनका पालन-पोषण पर्थ में ही हुआ है। वह एलिजाबेथ लैंगफोर्ड, एक बाल रोग विशेषज्ञ और स्टीफन लैंगफोर्ड की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनकी छोटी बहन, जोसेफिन लैंगफोर्ड भी एक अभिनेत्री हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Devoe, Noelle (14 नवंबर 2017). ""13 Reasons Why" Star Katherine Langford Says Hannah Will Have a HUGE Role In Season 2". Seventeen. अभिगमन तिथि 27 मई 2018.
  2. "YA adaptation '13 Reasons Why' casts Dylan Minnette, Katherine Langford". Agence France-Presse. 9 जून 2016. मूल से 4 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2017.
  3. Bradley, Laura (6 मई 2019). "Why Avengers: Endgame and the Russos Cut Katherine Langford's Role". Vanity Fair. अभिगमन तिथि 6 मई 2019.