कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(University of Cambridge से अनुप्रेषित)
केम्ब्रिज विश्वविद्यालय

अंग्रेज़ी नाम: Academia Cantabrigiensi
आदर्श वाक्य:Hinc lucem et pocula sacra (लेटिन)
स्थापितc. 1209
प्रकार:सार्वजनिक
अनुदान:£4.1 बिलियन (2006, कालेज शामिल) ($ 7.9 बिलियन)
कुलाधिपति:राजकुमार फिलीप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग
कुलपति:एलिसन रिचर्ड
कर्मचारी संख्या:8,614
विद्यार्थी संख्या:24,450 (2020)
स्नातक:12,850 (2020)
स्नातकोत्तर:11,600 (2020)
अवस्थिति:कैम्ब्रिज, इंग्लैंड
मुख्य रंग:कैम्ब्रिज नीला   
खेल:The स्पोर्टिंग ब्लू
सम्बन्धन:रसेल ग्रुप
कोईब्रा ग्रुप
यूरोपीय विश्वविद्यालय एसोसिएशन
LERU
शोध विश्वविद्यालयों का अंतरराष्ट्रीय गठजोड़
जालपृष्ठ:www.cam.ac.uk
चित्र:UniCamLogo.png

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (औमतौर पर केंब्रिज) इंग्लैंड के कैम्ब्रिज शहर में स्थित एक विश्वविद्यालय है। यह अंग्रेजीभाषी देशों में दूसरा सबसे पुराना और यूरोप में चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। वर्तमान समय में इसके साथ 31 कॉलेज, 100 विभाग, फैकल्टीज और सिंडिकेट और 6 स्कूल संबद्ध हैं। इसमें 17000 छात्र एनरोल हैं, जिनमें 120 विभिन्न देशों के 1000 अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल हैं।

1209 में शहरवासियों से हुए विवाद की वजह से आक्सफोर्ड को छोड़ निकले प्रबुद्धजनों के संगठन ने इस विश्वविद्यालय की नीव रखी थी। आक्सफोर्ड और केम्ब्रिज विश्वविद्यालय को संयुक्त रूप से आक्सब्रिज कहा जाता है। बिट्रिश संस्कृति और इतिहास में घुलेमिले दोनों विश्वविद्यालय के बीच प्रतिद्वंदिता का एक लंबा इतिहास है।

अकादमिक तौर पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय की गणना दुनिया के पांच सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में की जाती है। वर्ष 2009 तक इस विश्वविद्यालय की फेरहिस्त में 85 नोबल पुरस्कार विजेता शामिल हैं।