सामग्री पर जाएँ

CAS संख्या

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

CAS (कैस) पंजीकरण संख्या[1], रासायनिक तत्वों, यौगिकों, पॉलिमरों, जैविक अनुक्रमों, मिश्रणों और मिश्र धातुओं के लिए एक अद्वितीय संख्यात्मक पहचान है।[2] इसे कैस संख्या, CAS RNs या CAS #s भी कहा जाता है।

कैमिकल एबस्ट्रैक्ट्स सर्विस (Chemical Abstracts Service-CAS) (हिन्दी अनुवादः रासायनिक सार सेवा), अमेरिकन कैमिकल सोसायटी का एक प्रभाग है जो हर ज्ञात रसायन को एक अद्वितीय पहचान संख्या प्रदान करती है। इस पूरी कवायद का उद्देश्य डाटाबेस खोजों को और अधिक सुविधाजनक बनाना है, क्योंकि अक्सर एक रसायन के कई नाम होते हैं। लगभग सारे अणु डाटाबेस आज कैस संख्या के द्वारा खोज की अनुमति देते हैं।

सितम्बर 2009 तक, कैस रजिस्ट्री में 5 करोड़ से अधिक कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थ और 6.1 करोड़ से अधिक अनुक्रम थे[3] और जिसमें प्रत्येक सप्ताह लगभग 50,000 नई संख्याओं की वृद्धि हो रही है। कैस इन रसायनों के डाटाबेस कैस रजिस्ट्री, का अनुरक्षण और विक्रय भी करता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. CAS registry description Archived 2008-07-25 at the वेबैक मशीन, by the Chemical Abstracts Service
  2. American Chemical Society. "CAS Registry and CASRNs". मूल से से 25 जुलाई 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 जुलाई 2009. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |coauthors= (help)
  3. "CAS Registry Number and Substance Counts". मूल से से 24 जुलाई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 जनवरी 2010. Archived 2012-07-24 at आर्काइव डॉट टुडे