2016 ब्रसल्स धमाके

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2016 ब्रसल्स धमाके

  • धमाके के स्थान
  • (1) 07:58 : ब्रसल्स एअरपोर्ट का निकास हॉल
  • (2) 09:11 : मालबीक मेट्रो स्टेशन
स्थान ब्रसल्स हवाईअड्डा,ज़वेन्टम और मालबीक मेट्रो स्टेशन,ब्रसल्स, बेल्जियम
निर्देशांक
तिथि 22 मार्च 2016 (UTC+1)
लक्ष्य नागरिक, परिवहन हब्स
हमले का प्रकार आत्मघाती हमला, कील बम,सामूहिक हत्या
हथियार TATP विस्फोटक
मृत्यु 35 (32 पीड़ित, 3 आतंकवादी)[1][2]
घायल 316[3] (62 गम्भीर)[4]
अपराधी
  • एअरपोर्ट:
  •  • इब्राहिम अल बकरौयी (मृत)[5]
  •  • नाजिम लकरौयी (मृत)[5]
  •  • गुमनाम व्यकि[5]
  • मेट्रो स्टेशन:
  •  • खालिद अल बकरौ यी मृत)[5]
  •  • गुमनाम व्यक्ति [5]
हमलावर इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक और लेवांत[6]

22 मार्च 2016 को सुबह, तीन समन्वित कील बम विस्फोट बेल्जियम में हुए: ज़वेन्टम में ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर दो, और एक ब्रसेल्स में मेट्रो स्टेशन पर। इन हमलों में 32 पीड़ित और तीन आत्मघाती हमलावर मारे गए और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अन्य बम हवाई अड्डे की खोज के दौरान पाया गया। इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और लेवांत(आईएसआईएल) ने हमलों की जिम्मेदारी ली है।[7]

यह बम विस्फोट बेल्जियम के इतिहास में सबसे घातक थे। बेल्जियम सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

बेल्जियम इराकी नागरिक युद्ध के दौरान आईएसआईएल के ख़िलाफ़ चल रहे सैन्य हस्तक्षेप में भागीदार है।[8] 5 अक्टूबर 2015, को बेल्जियम के एक एफ -16 ने अपना पहला बम बग़दाद में एक आईएसआईएल के ठिकाने पर गिराया था।[9] 12 नवम्बर 2015, को इराक ने गठबंधन के देशों को चेतावनी दी कि आईएसआईएल के नेता गठबंधन देशों पर जवाबी हमले का आदेश दिया था।[10] बेल्जियम के नागरिकों किसी भी अन्य पश्चिमी यूरोपीय देश की तुलना अधिक संख्या में इस जिहादी संगठन से जुड़ें हैं। जनवरी 2015 के एक अनुमान के अनुसार 440 बेल्जियन जिहादी ताकतों की सेना में लड़ने की लिए सीरिया के लिए रवाना हुए हैं। [11][12] बेल्जियम के कमज़ोर सुरक्षा तंत्र और प्रतिस्पर्धी खुफिया एजेंसियों के कारण, यह जिहादी-भर्ती और आतंकवादी गतिविधियों का केन्द्र बन गया है।[13]

धमाके[संपादित करें]

हमलों की समयरेखा
  • 7:55 – तीन चिन्हित हमलावर एअरपोर्ट पर टैक्सी से पहुंचे।[14]
  • 7:58 – दो धमाके 9 सेकंड के अंतराल ने एअरपोर्ट के चेक इन एरिया में हुए।[15][16]
  • 8:20 –एअरपोर्ट तक का रेल परिवहन ठप हो गया; सड़कों की बंद किया जाने लगा।[17]
  • 9:04 –बेल्जियम ने टेरर थ्रेट लेवल अधिकतम किया।[18]
  • 9:11 –मालबीक मेट्रो स्टेशन में धमाके में 20 लोग मरे गए।[19]
  • 9:27 – समस्त सार्वजानिक परिवहन को रोक गया गया।[17]
  • 11:15 – यूरोस्टार रेल का लंदन से ब्रसल्स की यात्रा को अगले नोटिस तक रोक दिया गया।[20]
  • लगभग 17:14 – बेल्जियन पुलिस ने ब्रसल्स एअरपोर्ट पर एक सन्देहास्पद पैकेज को धमाके से उड़ाया।[21]
  • लगभग 19:30 – एक पुलिस रेड में एक कील बम और आई एस आई एल का झंडा पाया गया।[22]
सभी समय CET के अंतर्गत हैं(UTC+1)।

पीड़ित[संपादित करें]

मृत पीड़ित नागरिक्तानुसार
नागरिकता मृत्यु
 बेल्जियम * 16[23]
 संयुक्त राज्य अमेरिका 4[23]
 नीदरलैंड 2[23]
 स्वीडन 2[23]
 चीन 1[23]
 फ्रांस 1[23]
 भारत 1[23]
 इटली 1[23]
 लाइबेरिया/ नीदरलैंड 1[23]
 मोरक्को/ बेल्जियम 1[23]
 स्पेन/ इटली/ जर्मनी 1[23]
 पेरू 1[23]
 पोलैंड 1[24]
 यूनाइटेड किंगडम 1[23]
कुल * 32[23]
* कुछ पीड़ितों के पास एक से अधिक देशों की नागरिकता थी। शरुआती डेटा के आधार पर गणना की गयी, यह अपूर्ण हो सकती है।

आरोपी[संपादित करें]

दो भाइयों, इब्राहिम और खालिद अल बकरौइ, को हमलों के दौरान दो आत्मघाती हमलों का दोषी माना जाता है। [25] हवाई अड्डे की सुरक्षा कैमरा वीडियो में, इब्राहिम दो अन्य पुरुषों के साथ देखा गया था;[26] उनमें से एक की नाजिम लकरौइ के रूप में पहचान की थी,[25] इसने भी हमलों के दौरान एक आत्मघाती बम विस्फोट को अंजाम दिया। [27] तीनों सन्दिग्धों की पहचान उस आतंकवादी सेल के साथ की गयी है जिसने नवंबर 2015 में पेरिस में हमलों की साजिश से जुड़ा था।

परिणाम[संपादित करें]

प्रतिक्रिया[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Brussels Attacks Death Toll Lowered To 32". The Huffington Post. मूल से 31 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 March 2016.
  2. "Brussels airport delays reopening, Belgium lowers attacks toll to 32". AFP. मूल से 16 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 March 2016.
  3. "British victim of Brussels attacks confirmed dead as slow identification of bodies continues". Telegraph.co.uk. 25 March 2016. मूल से 27 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 March 2016.
  4. Angelique Chrisafis; Emma Graham-Harrison; James Tapper (26 March 2016). "Fayçal Cheffou charged over 'core role' in Brussels bomb attacks". द गार्डियन. मूल से 26 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 March 2016.
  5. "Brussels attack: Man wanted in subway bombing". CNN. 24 March 2016. मूल से 28 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2016.
  6. Dearden, Lizzie (22 March 2016). "Isis supporters claim group responsible for Brussels attacks: 'We have come to you with slaughter'". The Independent. मूल से 22 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 March 2016.
  7. ""Another bomb found in Brussels after attacks kill at least 34; Islamic State claims responsibility"". मूल से 4 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2016.
  8. http://m.belfasttelegraph.co.uk/news/world-news/iraq-danes-send-attack-planes-30619237.html
  9. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2016.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 9 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2016.
  11. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2016.
  12. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2016.
  13. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2016.
  14. "Brussels Attacks: Timeline of the Events in the Belgian Capital". NBC News. 23 March 2016. मूल से 1 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2016.
  15. "Brussels explosions: What we know about airport and metro attacks". बीबीसी न्यूज़. 22 March 2016. मूल से 31 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2016.
  16. "Timeline of the Brussels attacks". द गार्डियन. 22 March 2016. मूल से 5 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2016.
  17. Dearden, Lizzie (22 March 2016). "Brussels attacks timeline: How bombings unfolded at airport and Metro station". The Independent. मूल से 22 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 March 2016.
  18. "Beslissing om metro te sluiten viel 21 minuten voor explosie in station Maalbeek". De Morgen. मूल से 28 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 March 2016.
  19. Gamio, Lazaro (22 March 2016). "What happened in the Brussels attacks? We'll show you". मूल से 23 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 March 2016.
  20. "Timeline: Brussels attacks". RTE News. मूल से 24 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 March 2016.
  21. "Brussels attacks: man in the white coat 'blown away' by other bombs". 26 March 2016. मूल से 31 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 June 2016.
  22. Alissa J. Rubin; Kimiko de Freytas-Tamura; Aurelien Breeden (23 March 2016). "Brothers Among 3 Brussels Suicide Attackers; Another Assailant Is Sought". The New York Times. मूल से 23 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 March 2016.
  23. "Victims from around the world in Brussels attacks". AFP. मूल से 15 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 March 2016.
  24. "Polish woman among Brussels victim". thenews. मूल से 1 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 March 2016.
  25. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2016.
  26. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2016.
  27. http://deredactie.be/permalink/1.2609692