18 पेजेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
18 पेजेस
निर्देशक पालनती सूर्य प्रताप
लेखक सुकुमार
निर्माता बन्नी वास
अभिनेता
संपादक नवीन नूली
संगीतकार गोपी सुन्दर
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 23 दिसम्बर 2022 (2022-12-23)
लम्बाई
133 मिनट
देश भारत
भाषा तेलुगू
लागत 16 करोड़
कुल कारोबार अनुमानित 25 करोड़

18 पेजेस (एटीन पेजेस) 2022 की तेलुगु भाषा की रूमानी फ़िल्म है। इसे सुकुमार द्वारा लिखा गया और पालनती सूर्य प्रताप द्वारा निर्देशित किया गया है।[1] फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन हैं।[2] इसे आलोचकों और आम जनता से मिली-जुली सकारात्मक समीक्षा मिली। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।[3]

कहानी[संपादित करें]

सिद्दू की प्रेमिका किसी दूसरे लड़के के साथ मिलकर उसे धोखा देती है। जिससे वह उदास हो जाता है। उसे सड़क पर एक किताब मिलती है। जैसे ही वह अपनी पूर्व-प्रेमिका के साथ अपनी सारी यादें जलाने का फैसला करता है। उसे पता चलता है कि जो किताब उसे सड़क पर मिली थी वह वास्तव में किसी की निजी डायरी है और वह उसे पढ़ना शुरू कर देता है।

डायरी नंदिनी नाम की लड़की की होती है। नंदिनी एक अजीब लड़की है जो मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करती है और मानवीय संपर्क में विश्वास करती है। सिद्दू डायरी से जुड़ जाता है और उसके मन में नंदिनी के लिए भावनाएं विकसित होने लगती हैं। 18 पन्ने पढ़ने के बाद, डायरी ख़त्म हो जाती है। पहले तो उसने सोचा कि उसने डायरी लिखना बंद कर दिया होगा। फिर वह उसके गृहनगर में उससे मिलने जाता है। सिद्दू को नंदिनी की दादी बताती हैं कि नंदिनी और उसकी दोस्त संजना दोनों की एक साल पहले एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

सिद्दू इस बात को पचा नहीं पा रहा है कि जिस महिला से वह प्यार करता था उसकी मौत हो चुकी है। अपने दादाजी की सलाह पे वह नंदिनी के अधूरे कार्यों को पूरा करने का फैसला करता है। जैसे ही वह उन कार्यों को पूरा कर रहा होता है, उसे एक बस कंडक्टर से पता चलता है कि नंदिनी अभी भी जीवित है। सिद्दू को अंततः डॉ. संदीप के माध्यम से पता चलता है कि नंदिनी जीवित है और ठीक है। सिद्दू उससे न मिलने का फैसला करता है क्योंकि उसे लगता है कि वह उससे प्यार नहीं करेगी।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "HBD Nikhil Siddhartha : निखिल के बर्थडे पर फिल्म '18 Pages' का फर्स्ट लुक जारी, अनुपमा भी आईं नजर". TV9 भारतवर्ष. 1 जून 2021. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  2. "किसिंग सीन से लूटी लाइमलाइट, फिर 13 साल पुरानी नोज रिंग पहन डायरेक्टर को किया इंप्रेस; अनुपमा ने किया खुलासा". न्यूज़ 18. 28 जनवरी 2023. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  3. "OTT Release: इस वीकेंड ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहीं ये धांसू वेब सीरीज और फिल्में". इंडिया टीवी. 27 जनवरी 2023. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]