सामग्री पर जाएँ

२००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता - महिला एकल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
२००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता - महिला एकल
2007 विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता
फ़ाइनल
विजेतासंयुक्त राज्य का ध्वज वीनस विलियम्स
उपविजेताका ध्वज मारियोन बार्तोली
अंक6-4, 6-1
आयोजन
एकल पुरुष महिला
युगल पुरुष महिला
 2006 · विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता · 2008 

संयुक्त राज्य का ध्वज वीनस विलियम्स ने फ़्रांस का ध्वज मारियान बारतोली को 6-4, 6-1 से हराया।

यह पहली बार हुआ जब फाइनल मैच में इतनी कम वरीयता वाली दो खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। वीनस २३ वीं वरीयता थीं और बारतोली १८वीं।

पहले सेट के शुरू में बारतोली थोड़ी घबराई हुई नज़र आईं लेकिन बाद में वो आत्मविश्वास के साथ खेलीं और वीनस को टक्कर दी। लेकिन अंत में पहला सेट 6-4 से हार गईं।

दूसरे सेट में वीनस ने शुरू से ही दबाव बनाकर रखा। हालांकि बारतोली को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला लेकिन वीनस के आगे वे ज़्यादा टिक नहीं पाईं।

चोट के कारण वीनस को मैच में थोड़ी दिक्कत हुई। उन्हें मैच के बीच दूसरे सेट में अपनी जाँघ पर पट्टी बँधवानी पड़ी। उस समय वह 3-0 से आगे चल रही थीं।

लेकिन इससे न तो वीनस के प्रदर्शन और न ही हौसले पर कोई फ़र्क पड़ा। वीनस ने 3-0 से आगे खेलते हुए दूसरा सेट 6-1 से जीत लिया।

27 वर्षीय वीनस इससे पहले तीन बार विंबलडन का ख़िताब जीत चुकी हैं। 2000, 2001 और 2005 में और छठवीं बार विंबडलन के फ़ाइनल में पहुँची थीं जबकि बारतोली पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँची थीं।

सेमीफाइनल

[संपादित करें]

प्रथम सेमीफाइनल

[संपादित करें]

अमरीका की वीनस विलियम्स ने सर्बिया की एना इवानोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी।

द्वितीय सेमीफाइनल

[संपादित करें]

22 वर्षीय फ़्रांस की मेरियन बार्तोली ने इस विंबलडन का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए फ़ाइनल में जगह बनाई।

उन्होंने सेमी फ़ाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त बेल्जियम की जस्टिन हेना हार्डिन को 1-6, 7-5, 6-1 से मात दी थी।