सामग्री पर जाएँ

२००६ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2006 विम्बलडन
तिथि26 जून - 9 जुलाई
संस्करण130वाँ
विजेता
पुरुष एकल
स्विट्ज़रलैंड का ध्वज रॉजर फ़ेडरर
महिला एकल
फ़्रांस का ध्वज एमिली मोरेज़मो
 2005 · विम्बलडन · 2007 

२००६ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंग्लैंड क्लब में 26 जून - 9 जुलाई को हुआ।

पुरुष एकल में पिछले तीन बार के विजेता रॉजर फ़ेडरर का मुकाबला रफ़ाएल नदाल से हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल में ग्रास कोर्ट के बादशाह फेदरर ने क्ले कोर्ट के सम्राट रफ़ाएल नदाल को 6-0, 7-6 (5), 6-7 (2), 6-3 से हरा कर यह खिताब चौथी बार अपने नाम कर लिया।

महिला एकल में  फ़्राँस की एमिली मोरेज़मो ने यह खिताब  बेल्ज़ियम की जस्टिन हेनिन को 2-6, 6-3, 6-4 से हराकर जीत लिया। मॉरिस्मो ने वर्ष का दूसरी ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता जीती।