ह्वायट क्रिसमस (गाना)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

" ह्वायट क्रिसमस " एक इरविंग बर्लिन गाना है जो पुराने ज़माने की क्रिसमस सेटिंग की याद दिलाता है। यह गाना बर्लिन द्वारा 1942 की संगीतमय फिल्म हॉलिडे इन के लिए लिखा गया था। इस रचना ने 15वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का अकादमी पुरस्कार जीता। बिंग क्रॉस्बी का रिकॉर्ड 1942 में 11 हफ़ते के लिए बिलबोर्ड चार्ट में टॉप पर रहा और दिसंबर 1943 और 1944 में फिर से नंबर एक स्थान पर लौट आया। उनका संस्करण बाद के सालों में एक दर्जन बार टॉप 40 में लौटा।

अपना प्रकाशन के बाद से, "ह्वयट क्रिसमस" को कई कलाकारों द्वारा कवर किया गया है। बिंग क्रॉस्बी द्वारा गाया गया संस्करण दुनिया का सबसे ज़ियादा बिकने वाला सिंगल है (भौतिक माध्यम की बिक्री के मामले में), जिसकी अनुमानित बिक्री दुनिया भर में 50 मिलियन से ज़ियादा भौतिक प्रतियां है। [1] जब गाने के दूसरे संस्करणों के आंकड़े क्रॉस्बी में जोड़े जाते हैं, तो गाने की बिक्री 100 मिलियन से ज़्यादा हो जाती है। [2] [3] [4]

  1. "Best-selling single". Guinness World Records. अभिगमन तिथि November 29, 2018.
  2. "Guinness Book of Records, 2007 Edition, page 187" (PDF). मूल (PDF) से December 15, 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 16, 2018.
  3. "Guinness Book of Records, 2008 Edition, page 181" (PDF). मूल (PDF) से July 23, 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 16, 2018.
  4. "Guinness Book of Records, 2009 Edition, pages 14, 15 & 169" (PDF). मूल (PDF) से November 25, 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 16, 2018.