ह्यूगो दे जोंग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ह्यूगो दे जोंग
2019 में दे जोंग

आवास और स्थानिक योजना मंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
10 जनवरी 2022
प्रधानमंत्री मार्क रूट
पूर्वा धिकारी पद स्थापित

नीदरलैंड के उप प्रधान मंत्री
पद बहाल
26 अक्तूबर 2017 – 10 जनवरी 2022
Serving with कज्सा ओलोंग्रेन
कैरोला शाओतेन
वोऊटर कूलमीस (2019–2020)
प्रधानमंत्री मार्क रूट
पूर्वा धिकारी लोदरविज्क एस्शर
उत्तरा धिकारी सिग्रिड काग

स्वास्थ्य, कल्याण और खेल मंत्री
पद बहाल
26 अक्तूबर 2017 – 10 जनवरी 2022
प्रधानमंत्री मार्क रूट
पूर्वा धिकारी एडिथ शिप्पर्स
उत्तरा धिकारी अर्न्स्ट कुइपर्स
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
5 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री मार्क रूट
पूर्वा धिकारी हांके ब्रुइंस स्लॉट

व्यवसाय राजनीतिज्ञ
शिक्षक
स्कूल प्रशासन
राजनीतिक सलाहकार

ह्यूगो मैथ्यूस दे जोंग (Dutch pronunciation: [ˈɦyɣo mɑˈteːʏz ˈjɔŋə]; जन्म 26 सितंबर 1977) एक डच राजनेता हैं जो आंतरिक और राज्य संबंध मंत्रालय और आवास मंत्री के रूप में कार्य करते रहे। 2021 के डच आम चुनाव में क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक अपील (सीडीए) के एक सदस्य के रूप में उन्हें चुना गया था।

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

ह्यूगो मैथ्यूस दे जोंग ने प्राथमिक शिक्षा में शिक्षक बनने के लिए रॉटरडैम के इचथस होगे स्कूल में अध्ययन किया। उसके बाद ज़्वोल में स्कूल प्रबंधन के लिए पढ़ाई जारी रखी, जिसके लिए उन्होंने "स्कूल लीडर प्राथमिक शिक्षा" में डिप्लोमा किया।

व्यवसाय[संपादित करें]

ह्यूगो मैथ्यूस दे जोंग ने पाँच साल तक शिक्षा के क्षेत्र में काम किया।[1] उन्होंने पहले एक स्कूल शिक्षक के रूप में और बाद में प्राथमिक विद्यालय के उप-निदेशक के रूप में कार्य किया।

राजनैतिक जीवन[संपादित करें]

सन् 2010 में दे जोंग को रॉटरडैम में एल्डरमैन (पद) के रूप में नियुक्त किया गया था।[2]

सन् 2014 के नगरपालिका चुनावों के बाद दे जोंग को हेल्थकेयर पोर्टफोलियो के साथ फिर से एल्डरमैन के रूप में नियुक्त किया गया था। उसी वर्ष उन्हें रॉटरडैम में वर्ष का राजनीतिज्ञ घोषित किया गया। अक्टूबर 2017 में रॉटरडैम की राजनीति छोड़ने के बाद उन्हें नगरपालिका वोल्फर्ट वैन बोर्सलेनपेनिंग से सम्मानित किया गया।

मंत्री[संपादित करें]

अक्टूबर 2017 में दे जोंग को तीसरे रूट कैबिनेट में उप-प्रधानमंत्री तथा स्वास्थ्य, कल्याण और खेल मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "ह्यूगो दे जोंग: शिक्षक से संभावित सीडीए नेता तक". एनओइस (डच में). 18 जून 2020. अभिगमन तिथि 19 जून 2020.
  2. "'इब्न ग़लदौन को बंद करना अपरिहार्य'". हेत परूल (डच में). 12 जून 2013. अभिगमन तिथि 7 नवंबर 2017.
  3. "ये रुट III के नए मंत्री और राज्य सचिव होंगे". आरटीएल निऊस. मूल से 22 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 नवंबर 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]