हेनरी नेस्ले
| हेनरी नेस्ले | |
|---|---|
![]() हेनरी नेस्ले | |
| जन्म |
हैनरिच नेस्ट्ले 10 अगस्त 1814 फ़्रैंकफ़र्ट |
| मौत |
7 जुलाई 1890 (उम्र 75 वर्ष) ग्लिऑन, वौड, स्विट्ज़रलैंड |
| पेशा | हलवाई |
| प्रसिद्धि का कारण | नेस्ले के संस्थापक |
| जीवनसाथी | अन्ना क्लेमेंटाइन थेरेसे एहेमंत (जन्म 1860 ई॰) |
| बच्चे | एम्मा डेलाजौक्स |
हेनरी नेस्ले (फ़्रांसीसी उच्चारण: [ɑ̃ʁi nɛsle]; जर्मन: [ˈhaɪnrɪç ˈnɛstlə]; 10 अगस्त 1814 – 7 जुलाई 1890) जर्मनी में जन्मे स्विस हलवाई और विश्व की सबसे बड़ी खाद्य कम्पनी नेस्ले के संस्थापक थे।[1] उनका जन्म के समय का नाम हेनरीच नेस्टले (Heinrich Nestle) था।
पूर्व जीवन
[संपादित करें]हैनरिच नेस्ले का जन्म 10 अगस्त 1814 को फ़्रैंकफ़र्ट में हुआ।[2] वो जोहान उलरिच मैथियास नेस्ले और अन्ना मारिया कैथरीना एहेमैन की चौदह संतानों में से ग्यारहवें थे। पारम्परिक रूप से नेस्ले के पिता अपने व्यवसाय से किसान थे लेकिन बाद में वो टोंगेसगैस में ग्लेज़ियर (कांच का काम करने वाले) बन गये। बाद में फ्रैंकफर्ट के लॉर्ड मेयर गुस्ताव एडमंड नेस्ले उनके भाई थे।[3]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]नेस्ले और अन्ना क्लेमेंटाइन थेरेस एहेमंट का विवाह 23 मई 1860 को जर्मनी के फ़्रैंकफर्ट में हुई थी। नेस्ले ने सन् 1875 में अपनी कंपनी अपने ही साझेदार को बेच दी और फिर परिवार के साथ मॉन्ट्रेक्स और ग्लियन में रहने लगे। इन जगओं पर उन्होंने लोगों को बड़े राशि उधार देकर मदद की और वहाँ के बुनियादी ढ़ाँचे को बेहतर बनाने में योगदान दिया। ग्लियन में वो एक घर में रहे जिसे बाद में नेस्ले विला के नाम से जाना गया।[4] ग्लिऑन में नेस्ले का 7 जुलाई 1890 को निधन हो गया।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Nestlé tops list of largest food companies in the world". फोर्ब्स. अभिगमन तिथि: मई 28, 2018.
- ↑ Koese, Yavuz. (2008). "Nestle in the Ottoman Empire: Global Marketing with Local Flavor 1870–1927". एंटरप्राइज एंड सोसाइटी, 9:4. pp 724–761 doi:10.1093/es/khn045
- ↑ Pfiffner, A. (1995). Henri Nestlé: from pharmacist's assistant to founder of the world's largest food company, 1814–1890. Nestlé. p. 14. ISBN 978-3-905311-27-3. अभिगमन तिथि: May 29, 2018.
If Heinrich, like his brother Gustav Edmund, actually went to the Gymnasium in the former Barftisserkloster, he certainly did not stay to the end. Because even before his twentieth birthday in 1834 he had completed a four-year apprenticeship ...
- ↑ Pfiffner, A. (1995). Henri Nestlé: from pharmacist's assistant to founder of the world's largest food company, 1814-1890. Nestlé. p. 49. ISBN 978-3-905311-27-3. अभिगमन तिथि: मई 30, 2018.
