हेट स्टोरी 4

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हेट स्टोरी 4

फिल्म का पोस्टर
निर्देशक विशाल पाण्ड्य
लेखक मिलाप मिलन झवेरी (संवाद)
पटकथा समीर अरोड़ा
विशाल पाण्ड्य
कहानी समीर अरोड़ा
निर्माता
  • भूषण कुमार
  • कृशन कुमार
  • विवेक भटनागर (कार्यकारी निर्माता)
अभिनेता
छायाकार सुनीता राडिया
संपादक मनीष मोरे
संगीतकार सन्नी और इंदर बावरा
निर्माण
कंपनी
टी-सीरीज
वितरक एए फिल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 9 मार्च 2018 (2018-03-09)
लम्बाई
131 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 18 करोड़ [1]
कुल कारोबार 20.04 करोड़[2]

हेट स्टोरी 4 भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल पाण्ड्य ने किया है। इसकी कहानी समीर अरोड़ा ने लिखी है। इस फिल्म में उर्वशी रौटेला, करन वाही , इहाना ढिल्लों और विवान भटेना मुख्य किरदार में हैं। 9 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया। अठारह करोड़ में बनी इस फिल्म ने अब तक लगभग ₹20 करोड़ का कारोबार किया है। लेकिन इसे आलोचकों से ज्यादातर नकारात्मक समीक्षा ही मिली।

कहानी[संपादित करें]

ये कहानी आर्यन खुराना (विवान भटेना) और राजवीर खुराना (करन वाही) नाम के दो भाइयों की है, जो ब्रिटेन में रहते हैं और एक अमीर व्यापारी विक्रम खुराना (गुलशन ग्रोवर) के बेटे हैं। रिशमा (इहाना ढिल्लों) आर्यन की प्रेमिका रहती है। राजवीर अपनी पुरानी प्रेमिका को छोड़ कर ताशा उर्फ नताशा चौधरी (उर्वशी रौटेला) से प्यार करने लगता है। उस लड़की पर आर्यन भी लट्टू हो जाता है। लेकिन विक्रम, जो मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं, वे आर्यन को राजवीर और ताशा को एक दूसरे से दूर करने की ज़िम्मेदारी देते है। राजवीर, ताशा से अपने प्यार का इज़हार भी करता है, लेकिन आर्यन उन दोनों को अलग करने में सफल हो जाता है और ताशा को अपना बना लेता है।

कलाकार[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

इस फिल्म का निर्माण से पहले का कार्य जून 2017 से ही शुरू हो गया था और फिल्माने का कार्य लंदन में सितम्बर 2017 से शुरू किया गया, जो 11 नवम्बर 2017 को समाप्त हुआ। इसके बाद 26 जनवरी 2018 को टी-सीरीज ने इसका ट्रेलर जारी किया।

समीक्षा[संपादित करें]

नवभारत टाइम्स ने इस फिल्म को पाँच में से 2.5 सितारे ही दिये हैं। इसके अनुसार निर्देशक ने नए कलाकारों को नए रूप से डालने का प्रयास किया है, इसमें कोई नामी चेहरा नहीं है, पर अपनी इसके पिछले फिल्मों के कारण उर दर्शकों में अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहा। इस फिल्म के लिए निर्देशक ने बहुत से अच्छे खूबसूरत जगहों को चुना है।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 16 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2018.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2018.
  3. "हेट स्टोरी 4 समीक्षा". नवभारत टाइम्स. 9 मार्च 2018. मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मार्च 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]