हृदय (चिह्न)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पारंपरिक हृदय का प्रतीक
प्रेम तथा प्रेम की पीड़ा का प्रतीक
पाक हृदय का विशिष्ट रूप

हृदय (चिह्न) एक वैचारिक चिह्न है जो हृदय के विचार को प्रतीकात्मक ढँग से व्यक्त करने के लिए बनाया गया है। यह शारीरिक अवयव की अपूर्ण संरचना है। इसके द्वारा मुख्य रूप से संवेदना, भावना ख़ासकर प्रेम और रोमांस के भाव को व्यक्त किया जाता है। इसे प्रतीकात्मक रूप से घायल हृदय के रूप में भी दर्शाया जाता है। एक ऐसा प्रतीक जिसमें तीर को हृदय के आर-पार करके प्रेम की पीड़ा या टूटे हुए दिल का संकेत दिया जाता है।

इतिहास[संपादित करें]

सिंधु घाटी सभ्यता के कलात्मक चित्रण में पीपल के पत्तों का उपयोग किया गया था: वहाँ दिल के आकार की लटकनदार वस्तु या आभूषण(पैंडेंट) खोज के दौरान पाई गई जो भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय में संरक्षित है।[1] 5वीं-छठी शताब्दी ईसा पूर्व में हृदय के आकार का उपयोग सिल्फ़ियम[2] पौधे के दिल के आकार के फल को दर्शाने के लिए किया जाता था। यह एक ऐसा पौधा है जिसका उपयोग संभवतः गर्भनिरोधक तथा कामोद्दीपक के रूप में किया जाता है।[3][4] 5वीं-छठी शताब्दी ई.पू. के सिरेने से प्राप्त चाँदी के सिक्कों पर एक डिज़ाइन बनी हुई थी जिसपर सिल्फ़ियम पौधे सहित उसके फ़ल या बीज को भी दर्शाया गया था।

जापान में प्राचीन काल से दिल के प्रतीक को इनोम (猪目) कहा जाता है, जिसका अर्थ है-जंगली सूअर की आँख। इसे बुरी आत्माओं को भगाने के अर्थ में लिया जाता है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "पैंडेंट - अननोन". गूगल आर्ट्स & कल्चर (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-10-21.
  2. फेवोरिटो, ई. एन.; बैटी, के. (फरवरी 1995). "द सिल्फ़ियम कनेक्शन". सिलेटर. 9 (2): 6–8.
  3. डिड द एंशियंट रोमंस यूज़ अ नैचुरल हर्ब फ़ॉर बर्थ कंट्रोल?, द स्ट्रेट डॉप, अक्तूबर 13, 2006
  4. ज़रिया गोर्वेट्ट (2017). "द मिस्ट्री ऑफ़ द लॉस्ट रोमन हर्ब". बीबीसी.


बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

हृदय (चिह्न) के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन