हावर्ड कुक
Jump to navigation
Jump to search
हावर्ड कुक | |
---|---|
जन्म | 1915 |
मृत्यु | 2014 |
राष्ट्रीयता | जमैका |
सर हावर्ड कुक(Howard Cooke) (1915-2014), जमैका के एक राजनेता थे। उन्हें 1 अगस्त 1991 से 15 फरवरी 2006 के बीच, जमैका की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, जमैका के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान, शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे।