हमीदा हबीबुल्ला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हमीदा हबीबुल्ला
जन्म 20 नवम्बर 1916
लखनऊ, आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत
मौत 13 मार्च 2018(2018-03-13) (उम्र 101)
लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत
पेशा सांसद, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता
कार्यकाल 1965–2018
जीवनसाथी एनाथ हबीबुल्ला

हमीदा हबीबुल्ला (20 नवंबर 1916 – 13 मार्च 2018) पूर्व राज्य सभा सदस्य, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। वे भारत के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह की मां थीं। वे वर्ष 1969 से 1974 तक बाराबंकी (उ.प्र.) जिले की हैदरगढ़ सीट से विधानसभा सदस्य रहीं और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहीं। वर्ष 1976-1982 तक वे राज्यसभा सदस्य भी रहीं।[1]

जीवन वृत्त[संपादित करें]

हमीदा का जन्म लखनऊ में हुआ था। उनके पिता नवाब नजीर यार जंग बहादुर हैदराबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। वे पुणे के खडकवासला में नैशनल डिफेंस अकादमी के संस्थापक कमांडेंट मेजर जनरल इनायत हबीबुल्ला की पत्नी थीं। वे पति की सेवानिवृत्ति के बाद 1965 में सक्रिय राजनीति में उतरीं और हैदरगढ़ (बाराबांकी) से विधायक बनीं। तत्पश्चात 1971-1973 के बीच वे उत्तर प्रदेश की सामाजिक और हरिजन कल्याण राज्य मंत्री रहीं। वे 1976 से 1982 तक वह राज्यसभा की सदस्य भी रहीं। उनके बेटे आईएएस वजाहत हबीबुल्लाह भारत के पहले चीफ इंफॉरमेशन कमिशनर रहे हैं।[2]

हामिदा लखनऊ की जानी-मानी शख्सियत थीं। उनका जीवन भारतीय महिलाओं खासकर अल्पसंख्यक महिला समुदाय को अपने तरीके से जीवन जीने और आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन भारतीय महिलाओं खासकर अल्पसंख्यक महिला समुदाय को अपने तरीके से जीवन जीने और आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है। सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकीं बेगम ‘सेवा चिकनकारी’ की प्रमुख थी। इन सबसे बढ़कर वह प्रगतिशील भारतीय मुस्लिम महिला का एक प्रभावी चेहरा थी और लखनऊ की एक खास शख्सियत भी। [3]

निधन[संपादित करें]

वे लंबे समय से बीमार थी और लखनऊ के कमांड अस्पताल में 13 मार्च 2018 की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।[4]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "यूपी में मंत्री रह चुकी बेगम हमीदा का निधन". मूल से 15 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मार्च 2018.
  2. "लखनऊ की शान बेगम हामिदा हबीबुल्लाह का 102 वर्ष की आयु में निधन". मूल से 13 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मार्च 2018.
  3. "पूर्व राज्यसभा सांसद बेगम हमीदा हबीबुल्ला का 102 वर्ष की उम्र में निधन". मूल से 18 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मार्च 2018.
  4. "यूपी की पूर्व मंत्री बेगम हामिदा हबीबुल्लाह का निधन, लखनऊ के कमांड अस्पताल में ली अंतिम सांस". मूल से 13 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मार्च 2018.