सामग्री पर जाएँ

स्टेटऑयल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्टेटऑयल ASA
कंपनी प्रकारAllmennaksjeselskap
कारोबारी रूप
साँचा:Ose, NYSESTO
आई.एस.आई.एनNO0010096985 Edit this on Wikidata
उद्योगपेट्रोलियम, बिजली उत्पादन
स्थापित1 अक्टूबर 2007
मुख्यालयस्टवान्गर , नार्वे
प्रमुख लोग
हेल्ज लुण्ड (CEO), स्वीन रेनेमो (अध्यक्ष)
उत्पादतेल एवं प्राकृतिक गैस अन्वेषण और उत्पादन, पेट्रोरसायन
सेवाएँपेट्रोल पम्प
आयNOK 529.65 अरब (2010)[1]
परिचालन आय
NOK 137.23 अरब (2010)[1]
शुद्ध आय
NOK 38.08 अरब (2010)[1]
कुल संपत्तिNOK 643.01 अरब (end 2010)[1]
कुल हिस्सेदारीNOK 226.40 अरब (end 2010)[1]
कर्मचारियों की संख्या
30,340 (2010 अंत)[1]
जालस्थलwww.statoil.com

स्टेटऑयल एएसए (अंग्रेजी: Statoil ASA) जो अपना व्यापार स्टेटऑयल के नाम से करती है और जिसे पहले स्टेटऑयलहाइड्रो (StatoilHydro) के नाम से जाना जाता था, 1972 में स्थापित नॉर्वे की एक तेल कंपनी है। यह अपने 30340 कर्मचारियों के साथ नॉर्वे की सबसे बड़ी कंपनी है। स्टेटऑयल ओस्लो और न्यूयार्क के शेयर बाज़ारों पर सूचीबद्ध है, तथापि, कंपनी के शेयरों का अधिकांश यानि कि लगभग 67%, नार्वे सरकार के स्वामित्व के आधीन है जिसका हित प्रबंधन नॉर्वे का तेल और गैस मंत्रालय करता है। स्टेटऑयल का मुख्यालय नार्वे की राजधानी स्टवान्गर में स्थित है। स्टेटऑयल का नाम स्टेट यानि कि राष्ट्र (या राज्य) और ऑइल यानि कि तेल, को आपस में मिलाकर प्राप्त किया गया है।

स्टेटऑयल एक पूर्ण एकीकृत पेट्रोलियम कंपनी है, जिसका प्रचालन उत्पादन के क्षेत्र में 13 देशों और विपणन के क्षेत्र में 8 देशों में होता है। राजस्व के आधार पर फोर्ब्स पत्रिका ने स्टेटऑयल को विश्व की 13 सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों में शुमार किया गया है और राजस्व, मुनाफे और बाजार पूंजीकरण के हिसाब से पूरे नॉर्डिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Annual Report 2010" (PDF). Statoil. मूल (PDF) से 16 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अप्रैल 2011.