स्टीव हार्वे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्टीव हार्वे

2013 में हार्वे
जन्म ब्रोडरिक स्टीफन हार्वे
17 जनवरी 1957 (1957-01-17) (आयु 67)
वेल्च, वेस्ट वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
शिक्षा केंट स्टेट यूनिवर्सिटी
वेस्ट वर्जीनिया विश्वविद्यालय
पेशा
  • टीवी होस्ट
  • अभिनेता
  • हास्य अभिनेता
  • लेखक
  • निर्माता
कार्यकाल 1985–वर्तमान
जीवनसाथी
  • मार्सिया हार्वे (वि॰ 1981; वि॰वि॰ 1994)
  • मैरी शेकेलफ़ोर्ड (वि॰ 1996; वि॰वि॰ 2005)
  • मार्जोरी ब्रिज (वि॰ 2007)
बच्चे 7
वेबसाइट
steveharvey.com

ब्रोडरिक स्टीफ़न हार्वे (जन्म: 17 जनवरी 1957) अमेरिकी टेलीविजन होस्ट, निर्माता और हास्य अभिनेता हैं। वह द स्टीव हार्वे मॉर्निंग शो, फैमिली फ्यूड, सेलिब्रिटी फैमिली फ्यूड, फैमिली फ्यूड अफ्रीका, जज स्टीव हार्वे की मेजबानी किये हैं। यह सब टेलीविजन कार्यक्रम हैं। वह पूर्व में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की मेजबानी भी करते थे। स्टीव हार्वे ने 1980 के दशक की शुरुआत में एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में उन्होंने शोटाइम एट द अपोलो की मेजबानी की। इसके बाद वह टेलीविजन कार्यक्रम, द स्टीव हार्वे शो से प्रसिद्ध हुए।[1] उनका आखिरी स्टैंडअप कार्यक्रम 2012 में हुआ था। इसके अलावा उन्होंने फैमिली फ्यूड और सेलिब्रिटी फैमिली फ्यूड की मेजबानी की है। वह 2010 से यह भूमिका निभा रहे हैं।

स्टीव हार्वे की तीन बार शादी हो चुकी है और उनके सात बच्चे हैं (चार अपने और तीन सौतेले बच्चे)। मार्सिया हार्वे से उनकी पहली शादी हुई थी। उससे उनकी दो बेटियाँ (जुड़वाँ ब्रांडी और कार्ली) और एक बेटा (ब्रोडरिक हार्वे जूनियर) है।[2] फिर मैरी शेकेलफ़ोर्ड से अपनी दूसरी शादी से, उनका का एक और बेटा है जिसका नाम विंटन है।[3][4] नवंबर 2005 में इस जोड़े का तलाक हो गया। जून 2007 में, उन्होंने मार्जोरी ब्रिजेस से शादी की। मार्जोरी हार्वे पहले से तीन बच्चों (मॉर्गन, जेसन और लोरी) की मां हैं, जिनमें से सभी को स्टीव ने गोद ले लिया है। एक लेखक के रूप में, उन्होंने चार किताबें लिखी हैं। जिनमें उनकी एक्ट लाइक ए लेडी, थिंक लाइक ए मैन प्रख्यात हुई थी। यह मार्च 2009 में प्रकाशित हुई थी।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Steve Harvey- Biography". Yahoo! Movies. मूल से 3 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2013.
  2. Strohm, Emily; King, Brittany (25 मई 2016). "Steve Harvey on Finding Forgiveness from His Daughters After Leaving Them to Chase His Dream of Becoming a Comedian". People.
  3. "Steve Harvey's ex-wife speaks out on marriage, infidelity". Los Angeles Times. 24 जनवरी 2011.
  4. "STEVE". STEVE. मूल से 9 अक्टूबर 2013 को पुरालेखित.

बाहरी कड़ियां[संपादित करें]