स्टिक्स (उपग्रह)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई यम (प्लूटो) की इस तस्वीर में स्टिक्स-समेत प्लूटो के पाँचो उपग्रह नज़र आ रहे हैं

स्टिक्स (Styx) बौने ग्रह यम (प्लूटो) का एक छोटा उपग्रह है। इसकी खोजे जाने की घोषणा ११ जुलाई २०१२ को की गई थी। इसकी खोज में हबल अंतरिक्ष दूरबीन का प्रयोग हुआ था।[1]

रूप-रंग व सम्भावित उत्पत्ति[संपादित करें]

स्टिक्स का आकार काफ़ी छोटा है। इसका व्यास (डायामीटर) १० से २५ किलोमीटर के बीच अनुमानित किया गया है।[2] अपने छोटे आकार के कारण इसका गुरुत्वाकर्षण भी कम ही है और यह सम्भावना कम है कि यह अपने-आप को खींच-सिकोड़कर गोल कर पाया होगा। इसलिये अंदाज़ा लगाया जाता है कि यह थोड़ा बेढंगा है (यानि गोल नहीं है)। यम (प्लूटो) के इतने चंद्रमाओं को देखकर खगोलशास्त्री अनुमान लगाते हैं कि शायद कोई वस्तु गहरे अतीत में यम से टकराई होगी और यह चंद्रमा उसी ठोकर से अंतरिक्ष में फेंके गये मलबे के जमा होने से बने हैं। वे सोचते हैं कि स्टिक्स का अधिकांश हिस्सा पानी की बर्फ़ का बना हुआ है।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Showalter, M.R.; Weaver, H. A.; Stern, S. A.; Steffl, A. J.; Buie, M. W.; Merline, W. J.; Mutchler, M. J.; Soummer, R.; Throop, H. B. (2012). "New Satellite of (134340) Pluto: S/2012 (134340) 1". IAU Circular 9253: 1. Bibcode:2012IAUC.9253....1S.
  2. "Hubble discovers new Pluto moon Archived 2015-06-12 at the वेबैक मशीन". bbc.co.uk. BBC News. 11 July 2012. Retrieved 12 July 2012.
  3. Nemiroff, R.; Bonnell, J. (16 July 2012). "Fifth Moon Discovered Orbiting Pluto Archived 2015-06-29 at the वेबैक मशीन". Astronomy Picture of the Day. Retrieved 17 July 2012.