सोफिया (रोबॉट)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सोफिया
उत्पादक हैन्सन रोबॉटिक्स
आविष्कारक डेविड हैन्सन
निर्माण वर्ष 2016
प्रकार मानवाभ
उद्देश्य प्रौद्योगिकी प्रदर्शक
जालस्थल www.hansonrobotics.com/hanson-robots/

सोफिया हॉङ्कॉङ स्थित कम्पनी हैन्सन रोबॉटिक्स द्वारा विकसित एक सामाजिक मानवाभ रोबॉट है। [1] सोफिया 14 फरवरी, 2016 को सक्रिय हुई थी, [2] और मार्च 2016 के मध्य में औस्टिन, टेक्सस, संयुक्त राज्य अमेरिका में साउथ बाय साउथवेस्ट (SXSW) में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की। [3] सोफिया को "सामाजिक रोबॉट" के रूप में विपणन किया जाता है जो सामाजिक व्यवहार की नकल कर सकता है और मनुष्यों में प्रेम की भावनाओं को प्रेरित कर सकता है। [1] [4]

सोफिया को विश्वभर के मीडिया द्वारा कवर किया गया है, और कई उच्च-प्रोफाइल साक्षात्कारों में भाग लिया है। अक्टूबर 2017 में, सोफिया को सउदी अरब की नागरिकता प्रदान की गई, जो किसी भी देश में कानूनी व्यक्तित्व प्राप्त करने वाली पहली रोबॉट बन गई। [5] नवम्बर 2017 में, सोफिया को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का प्रथम नवोन्मेष विजेता नामित किया गया था, और वह संयुक्त राष्ट्र का खिताब पाने वाली प्रथम अमानव हैं। [6]

संस्थापक डेविड हैन्सन के अनुसार, सोफिया का स्रोत कोड लगभग 70% मुक्त स्रोत है। [7] सोफिया के एक मुक्त-स्रोत उपतन्त्र का वर्णन करने वाला एक पेपर, जिसे "ओपन आर्म्स" कहा जाता है, तंत्रिका सूचना प्रसंस्करण प्रणाली ( न्यूरआईपीएस 2022) पर 36वें सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया था। [8]

सन्दर्भ[संपादित करें]