सैम शेपर्ड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सैम शेपर्ड

सैम 2004 में
जन्म सैमुअल शेपर्ड रोजर्स तृतीय
05 नवम्बर 1943
मौत जुलाई 27, 2017(2017-07-27) (उम्र 73)
पेशा
  • अभिनेता
  • नाटककार
  • लेखक
  • निदेशक
  • पटकथा लेखक
कार्यकाल 1963–2017
जीवनसाथी ओ-लैन जोन्स (वि॰ 1969; वि॰वि॰ 1984)
साथी जेसिका लैंग (1982–2009)
बच्चे 3
वेबसाइट
samshepardworks.com

सैमुअल शेपर्ड रोजर्स तृतीय (5 नवंबर 1943 - 27 जुलाई 2017) अमेरिकी अभिनेता, नाटककार, लेखक, निर्देशक और पटकथा लेखक थे। उनका करियर आधी सदी तक फैला रहा।[1] उन्होंने लेखन और निर्देशन के लिए 10 ओबी पुरस्कार जीते, जो किसी भी लेखक या निर्देशक द्वारा सबसे अधिक है। उन्होंने 58 नाटकों के साथ-साथ लघु कथाओं, निबंधों और संस्मरणों की कई किताबें लिखीं। सैम को उनके नाटक बुरीड़ चाइल्ड के लिए 1979 में पुलित्जर पुरस्कार मिला। 1983 की फिल्म द राइट स्टफ में पायलट चक येजर के किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

सैम शेपर्ड का जन्म 5 नवंबर 1943 को इलिनॉय के शिकागो के उपनगर, फोर्ट शेरिडन में हुआ था। उनके पिता, सैमुअल शेपर्ड रोजर्स जूनियर (1917-1984) के ऊपर उनका नाम सैमुअल शेपर्ड रोजर्स तृतीय रखा गया था। उनके पिता एक शिक्षक और किसान थे, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक बमवर्षक पायलट के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेना में सेवा की थी।[2] उनकी माँ, जेन ऐलेन (1917-1994), एक शिक्षिका थीं और शिकागो की मूल निवासी थीं।[3]

अपने करियर की शुरुआत में, सैम ने अपने नाटकों का निर्देशन स्वयं नहीं किया। उनके शुरुआती नाटकों के कई अलग-अलग निर्देशक थे। लेकिन ज्यादातर थिएटर जेनेसिस के संस्थापक राल्फ कुक द्वारा निर्देशित किए गए थे। बाद में, फ्लाइंग वाई रेंच में रहते हुए, उन्होंने रॉबर्ट वुड्रूफ़ के साथ एक सफल नाटककार-निर्देशक संबंध बनाए। 1970 के दशक के दौरान, सैम ने निर्णय लिया कि नाटकों के दृष्टिकोण को सही से दिखाने के लिए उन्हें उन सब को स्वयं निर्देशित करना होगा। उसके बाद से उन्होंने अपने कई नाटकों का निर्देशन स्वयं किया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. शेवी, डॉन (1997). Sam Shepard. पर्सियस बुक्स ग्रुप. पृ॰ 13. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-30680-770-1. He was born Samuel Shepard Rogers III and called Steve, although if he were royalty his name would have been Samuel Shepard Rogers VII.
  2. ओमाहोनी, जॉन (अक्टूबर 11, 2003). "The write stuff". द गार्डियन. लंदन. मूल से April 14, 2017 को पुरालेखित.
  3. "Sam Shepard biography". फ़िल्म रेफरेन्स. मूल से दिसम्बर 2, 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 फ़रवरी 2024.